इंदौर, मध्य प्रदेश, 02 दिसंबर 2025 – देश की अग्रणी एजुकेशन टेक्नोलॉजी कंपनी एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन ने इंदौर में अपनी अत्याधुनिक एआई आधारित तकनीक एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस की शुरुआत की। इस लॉन्च के साथ एक्स्ट्रामार्क्स भारत की पहली ऐसी शिक्षा कंपनी बन गई है जिसने स्कूल इकोसिस्टम में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस को पूरी तरह और सार्थक रूप से शामिल किया है।
एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस को भारत की पहली क्लासरूम-रेडी एआई तकनीक माना जा रहा है। इसे शिक्षण और सीखने की प्रक्रिया को ज्यादा प्रभावी, सरल और रोचक बनाने के उद्देश्य से तैयार किया गया है। इस तकनीक के माध्यम से इंदौर के स्कूल एआई आधारित लेसन प्लानिंग, असेसमेंट, पर्सनलाइज्ड लर्निंग और क्लासरूम इंटरेक्शन जैसी आधुनिक सुविधाओं का लाभ उठा सकेंगे। इससे शिक्षकों की कार्यकुशलता में वृद्धि होगी और विद्यार्थियों के सीखने का अनुभव और बेहतर होगा।
कार्यक्रम के दौरान “एम्पॉवरिंग एजुकेटर्स विथ एआई: पार्टनरिंग फॉर इनोवेटिव टीचिंग एंड लर्निंग” विषय पर उच्च स्तरीय पैनल चर्चा आयोजित की गई। इसमें डॉ. कमलेश सी. जोशी (प्रिंसिपल, संदीपनि एकेडमी, मंडलेश्वर), रश्मि कौशल बवेचा (प्रिंसिपल, विवेकानंद विद्या विहार मोरल स्कूल), चंद्रकांत शर्मा (प्रिंसिपल, सनमती हायर सेकेंडरी स्कूल), उत्तम कुमार झा (प्रिंसिपल, एकायना स्कूल), माधव मंत्रि (गरीमा विद्या विहार), इन्द्रनील बनर्जी (प्रिंसिपल, दिल्ली वर्ल्ड पब्लिक स्कूल), आशा भाटिया (बुक ऑथर) और संदीप कुमार (बिज़नेस यूनिट हेड, एक्स्ट्रामार्क्स) ने अपने विचार साझा किए। पैनल चर्चा का संचालन आयुषी सांगवी ने किया।
एक्स्ट्रामार्क्स एजुकेशन की सीनियर वाइस प्रेसिडेंट (टेक्नोलॉजी) चरनीता कौर ने कहा,
“एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस के साथ हम सिर्फ एक और एआई टूल नहीं ला रहे हैं, बल्कि क्लासरूम अनुभव को नए सिरे से विकसित कर रहे हैं। यह तकनीक शिक्षकों और विद्यार्थियों को व्यक्तिगत, सुरक्षित और रोचक सीखने का वातावरण प्रदान करती है। इंदौर के स्कूलों में इसकी शुरुआत हमारे लिए गर्व की बात है और हमें विश्वास है कि यह तकनीक आने वाले समय में शिक्षण की दिशा बदलने में अहम भूमिका निभाएगी।”
एक्स्ट्रामार्क्स पिछले 18 वर्षों से 21,000 से अधिक स्कूलों का विश्वसनीय साझेदार रहा है और अब तक 1 करोड़ से अधिक विद्यार्थियों की शैक्षणिक यात्रा में योगदान दे चुका है। एक्स्ट्रा इंटेलिजेंस इस विरासत को नए आयाम देते हुए वैज्ञानिक शिक्षण पद्धति, अवार्ड-विनिंग कंटेंट और उन्नत एआई तकनीक को एक ही प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध कराता है।
इंदौर में इस तकनीक की शुरुआत शिक्षा क्षेत्र के लिए एक बड़ा कदम मानी जा रही है, जिससे भविष्य में क्लासरूम और सीखने की प्रक्रिया में व्यापक परिवर्तन देखने को मिलेंगे।



