BIG BREAKING : राजधानी में ‘ओमिक्रान’ के 9 मरीज सहित, देशभर में 18 नए मामले, कुल संख्या हुई 22

कोरोना के नए वैरिएंट ‘ओमिक्रान’ का विस्तार शुरु हो चुका है। कर्नाटका से शुरु हुआ यह सफर अब देश के अन्य राज्यों में भी पसरने लगा है। राष्ट्रीय राजधानी दिल्ली में 1, राजस्थान में 9, महाराष्ट्रा में 9, कर्नाटका में 2 और गुजरात में 1 मरीज की पुष्टि हो चुकी है। वहीं इन सभी के संपर्क में आए लोगों की जांच भी शुरु कर दी गई है।

बता दें कि देश में रविवार को ओमिक्रॉन के एक साथ 18 केस मिले हैं। इनमें राजस्थान में सबसे ज्यादा 9 मरीज हैं। यहां एक परिवार के 4 सदस्य हाल में दक्षिण अफ्रीका से लौटे थे। उनके संपर्क में आए 5 और लोगों में ओमिक्रॉन की पुष्टि हुई है। इससे पहले पुणे में एक और इससे सटे जिले पिंपरी चिंचवड़ में 7 लोगों में नया वैरिएंट मिला था। दिल्ली में भी एक मरीज इससे संक्रमित मिला है। इसके साथ ही देश में इस वैरिएंट के 5 राज्यों में 22 केस हो गए हैं।

इससे पहले महाराष्ट्र में रविवार को ही ओमिक्रॉन के 8 नए मामले मिले। पिंपरी चिंचवड़ जिले में कोरोना पॉजिटिव पाए गए 7 लोगों के सैंपल्स जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजे गए थे। इसमें कोरोना के नए वैरिएंट की पुष्टि हुई। इन सभी को क्वारैंटाइन कर दिया गया है। डिस्ट्रिक्ट हेल्थ ऑफिसर भगवान पवार ने बताया कि पुणे के आलंदी में एक शख्स ओमिक्रॉन से संक्रमित हुआ है। वहीं, महा नगरपालिका आयुक्त राजेश पाटिल ने बताया कि आलंदी के शख्स का सैंपल दोबारा जीनोम सीक्वेंसिंग के लिए भेजा गया है।