Vedant Samachar

Indian Army के साथ इंटर्नशिप का मौका, 75 दिन की मिलेगी ‘ट्रेनिंग’, 7 दिसंबर तक करें आवेदन

Vedant samachar
3 Min Read

इंडियन आर्मी के साथ काम करने का मौका है. इंडियन आर्मी ने देशभर के युवाओं से इंटर्नशिप के लिए आवेदन आमंत्रित किए हैं. आवेदन प्रक्रिया शुरू हो गई है. 7 दिसंबर तक आवेदन किया जा सकता है. इंडियन आर्मी के वॉरगेमिंग डेवलपमेंट सेंटर (WARDEC) की तरफ से ये इंटर्नशिप प्रोग्राम संचालित किया जा रहा है. इस इंटर्नशिप प्राेग्राम के लिए चयनित होने वाले युवा अभ्यर्थियाें को 75 दिन की इंटर्नशिप ट्रेनिंग मिलेगी. इस दौरान युवा अभ्यर्थी साइबर सिक्योरिटी, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (AI) और ड्रोन ट्रेक्नोलॉजी के बारे में सीख सकेंगे.

आइए इंडियन आर्मी के इंटर्नशिप प्रोग्राम के बारे में विस्तार से जानते हैं.जानते हैं कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कौन आवेदन कर सकता है? आवेदन और चयन कैसे होगा? इंटर्नशिप कब से कब तक आयोजित होगी? साथ ही जानेंगे कि इंटर्नशिप पूरी करने वाले युवा अभ्यर्थियों को क्या मिलेगा.

10 दिसंबर को इंटरव्यू, ऑनलाइन कर सकते हैं आवेदन
इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2025 के लिए आवेदन प्रक्रिया एक दिसंबर से शुरू हो गई है. आवेदन करने की अंतिम तारीख 7 दिसंबर है. 10 दिसंबर को इंटरव्यू है. वहीं इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए आवेदन ऑनलाइन किया जा सकता है. आवेदन इंडियन आर्मी इंटर्नशिप प्रोग्राम (IAIP) 2025 की आधिकारिक वेबसाइट iaip.easecruit.com पर जाकर किया जा सकता है.

कौन कर सकता है आवेदन
इंडियन आर्मी ने अपने इंटर्नशिप प्राेग्राम के लिए देशभर के युवाओं से आवेदन आमंत्रित किए हैं. इंडियन आर्मी की तरफ से साझा की गई जानकारी के मुताबिक इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए यूनिवर्सिटी और इंस्टीट्यूट्स के छात्र आवेदन कर सकते हैं. इसके मायने ये हैं कि इस इंटर्नशिप प्रोग्राम में 12वीं पास कर चुके और विभिन्न स्ट्रीम से ग्रेजुएशन और पोस्ट ग्रेजुएशन कर चुके युवा अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं.

75 दिन की ट्रेनिंग, जानें कैसे होगा चयन
इंडियन आर्मी अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के तहत चयनित छात्रों को 75 दिन की ट्रेनिंग देगी. ये इंटर्नशिप ट्रेनिंग 1 जनवरी से 31 मार्च के बीच होगी. वहीं इंडियन आर्मी अपने इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए कितने युवाओं का चयन करेगी, इसकी जानकारी साझा नहीं की गई है, लेकिन इंडियन आर्मी ने स्पष्ट किया है कि 75 दिन के इस इंटर्नशिप प्रोग्राम के लिए प्राप्त आवेदनों में से कुछ युवाओं को शार्टलिस्ट करेगी. उनका ऑनलाइन इंटरव्यू होगा. इंटरव्यू के बाद इंटर्नशिप प्रोग्राम शुरू होगा.

Share This Article