Vedant Samachar

BREAKING NEWS : रेलकर्मी ने दोस्त की पत्नी से S*X की डिमांड की अभद्र कमेंट भी…

Vedant samachar
3 Min Read

गौरेला,01दिसंबर (वेदांत समाचार) । सोशल मीडिया के दुरुपयोग का मामला सामने आया है। एक विवाहित महिला ने पुलिस को शिकायत दी है कि फेसबुक और इंस्टाग्राम पर एक व्यक्ति लगातार अशोभनीय संदेश, अभद्र टिप्पणियां और धमकियाँ भेजकर उसे परेशान कर रहा है। पीड़िता की शिकायत के आधार पर पुलिस ने रेलवे कर्मचारी प्रमोद पाटिल के खिलाफ प्रथम दृष्टया अपराध पाते हुए मामला दर्ज कर लिया है और जांच आगे बढ़ा दी है।

पीड़िता के अनुसार वर्ष 2021 में उसका पति और आरोपी प्रमोद पाटिल दोनों नागपुर रेलवे स्टेशन डिवीजन, महाराष्ट्र में पदस्थ थे। इसी दौरान पारिवारिक स्तर पर परिचय बना, जिससे सामान्य बातचीत और घर-आना-जाना चलता रहा। पीड़िता ने बताया कि इसी दौरान आरोपी ने उसके पति से उसका मोबाइल नंबर भी ले लिया था। कुछ समय बाद प्रमोद पाटिल का व्यवहार संदिग्ध होने लगा और वह गलत नजर से देखने और अनुचित बातें करने लगा। पीड़िता ने साफ बताया कि वह विवाहित है और किसी भी तरह के अनुचित संबंध की इच्छुक नहीं है।

इसके बावजूद आरोपी ने अपना रवैया नहीं बदला। पीड़िता के मुताबिक उसके पति ने भी कई बार फोन पर समझाइश दी, लेकिन प्रमोद पाटिल गाली-गलौज, धमकियों और अपमानजनक भाषा का इस्तेमाल करता रहा। स्थिति तब बिगड़ी जब आरोपी ने इंस्टाग्राम पर पीड़िता के वीडियो पर अश्लील और अत्यंत आपत्तिजनक टिप्पणियां करना शुरू कर दीं। वह पीड़िता के फॉलोअर्स को टैग कर उसकी छवि खराब करने की नीयत से अशोभनीय संदेश भेजता रहा।

पीड़िता ने बताया कि अकाउंट ब्लॉक करने के बाद भी आरोपी बाज नहीं आया। वह अपने मित्रों की इंस्टाग्राम आईडी पर उसके वीडियो भेजकर गाली-गलौज करता रहा और उसे बदनाम करने की कोशिश करता रहा। इंस्टाग्राम पर की गई टिप्पणियों की जानकारी पीड़िता को उसकी सहेली ने दी, जिसने आरोपी द्वारा भेजे गए अश्लील पोस्ट और संदेश देखकर उसे मामला दर्ज कराने की सलाह दी। थाना प्रभारी सौरभ सिंह ने बताया कि पुलिस आरोपी के सोशल मीडिया लिंक, चैट, पोस्ट और तकनीकी तथ्यों की बारीकी से जांच कर रही है।

Share This Article