Vedant Samachar

खुशखबरी: रेल यात्रियों को मिली बड़ी राहत, अब स्लिपर कोच में भी मिलेगी बेडरोल सुविधा

Vedant samachar
2 Min Read

डेस्क । रेलवे ने लाखों यात्रियों को बड़ी सौगात देते हुए नॉन-एसी यानी स्लिपर कोच में भी बेडरोल उपलब्ध कराने का फैसला लिया है। अब तक यह सुविधा केवल एसी कोच में दी जाती थी, लेकिन यात्रियों की बढ़ती मांग को देखते हुए रेलवे ने इसे स्लिपर क्लास में लागू करने की अनुमति दे दी है। इसके तहत सफर के दौरान यात्री चादर, तकिया और पिलो कवर ले सकेंगे, जो पूरी तरह से साफ-सुथरा और सैनिटाइज्ड होगा।

नई व्यवस्था के अनुसार स्लिपर कोच में बेडरोल ऑन-डिमांड और ऑन-पेमेंट आधार पर उपलब्ध होगा। यानी यात्री चाहें तो ही यह सेवा प्राप्त कर सकेंगे और इसके लिए अतिरिक्त शुल्क देना होगा। रेलवे का मानना है कि गर्मी हो या सर्दी, लंबे सफर में यात्री आरामदेह यात्रा चाहते हैं, और यह सुविधा उन्हें बेहतर अनुभव देगी।

रेलवे अधिकारियों का कहना है कि शुरूआत में यह सेवा कुछ प्रमुख ट्रेनों में लागू की जाएगी, और सकारात्मक प्रतिक्रिया मिलने पर इसे देशभर में विस्तारित किया जाएगा। इस कदम से खासकर लंबी दूरी के यात्रियों को काफी राहत मिलने की उम्मीद है।

यात्रियों ने भी रेलवे के इस निर्णय का स्वागत किया है। उनका कहना है कि अब स्लिपर में सफर और अधिक आरामदायक व सुरक्षित हो जाएगा, क्योंकि प्रदान किया जाने वाला बेडरोल साफ और सैनिटाइज्ड होगा। रेलवे की यह पहल यात्रियों के लिए यात्रा अनुभव को उन्नत और सुविधाजनक बनाने की दिशा में एक बड़ा कदम मानी जा रही है।

Share This Article