Vedant Samachar

दिल्ली के बाद मुंबई की हवा हुई जहरीली, औसत AQI 267 के पार; BMC और हाईकोर्ट सतर्क

Vedant samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,29नवंबर : शहर में वायु प्रदूषण का स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। शनिवार को मुंबई का औसत AQI 267 दर्ज किया गया, जबकि कई क्षेत्रों में यह 300 से ऊपर पहुंच गया। प्रदूषण की गंभीर स्थिति को देखते हुए बृहन्मुंबई महानगरपालिका ने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की है। वहीं, बॉम्बे हाईकोर्ट ने भी सरकार को प्रदूषण नियंत्रण के लिए तत्काल और कड़े कदम उठाने को कहा है।

मुंबई के प्रमुख क्षेत्रों का AQI स्तर
मझगांव – 305
चाकला, अंधेरी पूर्व – 263
नेवी नगर, कोलाबा – 271
मालाड – 223
ठाणे – 188
नवी मुंबई – 186
मीरा-भायंदर – १९२

BMC की निर्देशात्मक कार्रवाई
प्रदूषण नियंत्रित करने के लिए BMC ने 30 नवंबर तक पूरे शहर में रोड क्लीननेस एंड डस्ट कंट्रोल कैंपेन चलाने का निर्णय लिया है। अभियान के तहत प्रमुख सड़कों पर पानी का छिड़काव, धूल नियंत्रण और निर्माण स्थलों की निगरानी की जा रही है। इसी क्रम में 50 से अधिक कंस्ट्रक्शन साइट्स पर काम बंद करा दिया गया है। स्थिति गंभीर होने पर ग्रैप-4 लागू करने की चेतावनी भी दी गई है।

हाईकोर्ट की कड़ी टिप्पणी

दिल्ली की खराब वायु स्थिति का उल्लेख करते हुए बॉम्बे हाईकोर्ट ने सरकार को सख्त कदम उठाने का निर्देश दिया। अदालत ने कहा कि यदि तत्काल उपाय नहीं किए गए तो मुंबई में भी स्थिति गंभीर हो सकती है।

प्रदूषण बढ़ने की प्रमुख वजह
विशेषज्ञों के अनुसार गाड़ियों से निकलने वाला धुआं, मौसम में बदलाव और हवा की धीमी रफ्तार वायु गुणवत्ता में गिरावट का प्रमुख कारण है। प्रदूषण के बढ़ते असर को देखते हुए विशेषज्ञों ने लोगों को घरों में एयर प्यूरीफायर के उपयोग और अनावश्यक बाहरी गतिविधियों से बचने की सलाह दी है।

Share This Article