Vedant Samachar

सुविधायुक्त, पारदर्शी और तीव्र गति से धान खरीदी प्रक्रिया संपन्न होने पर गदगद हुए किसान बद्दू राम, 14.80 क्विंटल धान का किया विक्रय

Vedant samachar
2 Min Read
  • समर्थन मूल्य पर धान खरीदी से किसानों को मिला संबल, ऑनलाइन टोकन सुविधा से किसानों का हुआ समय की बचाता

जांजगीर-चांपा 28 नवंबर 2025। प्रदेश में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के नेतृत्व में किसानों को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के उद्देश्य से समर्थन मूल्य एवं कृषक उन्नति योजना के तहत 3100 रुपए प्रति क्विंटल की दर से प्रति एकड़ 21 कविंटल धान की खरीदी की जा रही है। इसी कड़ी में अकलतरा विकासखंड के ग्राम झलमला के किसान श्री बद्दू राम आज धान खरीदी केंद्र पकरिया झूलन पहुंचे और 14.80 क्विंटल धान का विक्रय किया। धान खरीदी केंद्र पहुंचते ही श्री बद्दू राम ने देखा कि केंद्र में किसानों के लिए छांव, पीने के पानी, बैठने की व्यवस्था, सुगम प्रवेश मार्ग सहित सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध हैं।

इलेक्ट्रॉनिक तौल मशीन से उनके धान की खरीदी पूरी पारदर्शिता के साथ तत्काल की गई, जिससे वे बेहद संतुष्ट नजर आए। उन्होंने कहा कि 3100 रुपए प्रति क्विंटल का समर्थन मूल्य किसानों के लिए एक बड़ी सौगात है, जिससे खेती के प्रति आत्मविश्वास और आर्थिक मजबूती दोनों बढ़ रही है।


किसान श्री बद्दू राम ने बताया कि शासन की तुंहर टोकन एप सुविधा ने किसानों की बड़ी समस्या हल की है। अब घर बैठे ही मोबाइल से टोकन काट लिया जाता है और बार-बार केंद्र में जाने की आवश्यकता नहीं पड़ती। आधुनिक तकनीक, सरल प्रक्रिया, पारदर्शिता और किसानों के हित में किए गए सुधारों ने बद्दू राम जैसे हजारों किसानों के चेहरों पर मेहनत की फसल का सुकून और खुशी ला दी है। इसके लिए किसान श्री बद्दूराम ने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय का आभार व्यक्त किया।

Share This Article