Vedant Samachar

निगम कार्यालय साकेत में मनाया गया संविधान दिवस

Vedant samachar
1 Min Read

कोरबा 27 नवम्बर 2025 – नगर पालिक निगम केारबा के मुख्य प्रशासनिक भवन साकेत में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया तथा इस मौके पर निगम के अधिकारी कर्मचारियों एवं महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों ने संविधान की प्रस्तावना का पाठन किया।

छत्तीसगढ़ शासन संस्कृति विभाग मंत्रालय से प्राप्त दिशा निर्देशों के अनुरूप निगम कार्यालय साकेत में 26 नवम्बर को संविधान दिवस के रूप में मनाया गया, निगम के सभी अधिकारी कर्मचारियों ने संविधान की प्रस्तावना (उद्देशिका) का पाठन किया, निगम के उपायुक्त बी.पी.त्रिवेदी ने उन्हें प्रस्तावना का पाठन कराया।

इसी प्रकार महिला स्वसहायता समूह की सदस्यों को भी कार्यपालन अभियंता एन.के.नाथ ने संविधान की प्रस्तावना का पाठन कराया। इस मौके पर निगम के उपायुक्त पवन वर्मा, लेखाधिकारी भवकांत नायक, कार्यपालन अभियंता एन.के.नाथ, जनसंपर्क अधिकारी रावेन्द्र सिंह, निगम सचिव रामेश्वर सिंह कंवर, डूडा से मनीष भोई, सुभाषिनी आशावान, आनंद दुबे, दिवाकांत जायसवाल, शंकर साहू, अरविंद सिंह, प्रकाश निषाद, शांतिलाल सोनी, हेमंत गभेल, अरविंद कुर्रे, नीलाम्बर यादव, द्वासराम साहू, कृष्णादास महंत, रामकृष्ण सोनी, परमेश्वर शर्मा, लक्ष्मीनारायण, तिलकाबाई धु्रव, रामबाई, शीतलाबाई, छबिलाल, रतन सिंह, दीनबंधु महंत आदि सहित अन्य अधिकारी कर्मचारियों व महिला स्वसहायता समूह की उपस्थित सदस्यों ने प्रस्तावना का पाठन किया।

Share This Article