Vedant Samachar

बेमेतरा जिले की युवाओं की यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं को भी देगी प्रेरणा – एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू

Vedant samachar
2 Min Read

एसएसपी बेमेतरा रामकृष्ण साहू ने बेमेतरा जिले में निवासरत CGPSC 2024 परीक्षा में चयनित (सफल) युवाओं को दी बधाई एवं शुभकामनाएं।

बेमेतरा, 25 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग (CGPSC 2024 परीक्षा ) द्वारा जारी चयन सूची में बेमेतरा जिले में निवासरत चयनित (सफल) युवाओं ने पुलिस कार्यालय बेमेतरा में वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू (भा.पु.से.) से सौजन्य भेट मुलाकात की। उन्होने CGPSC 2024 परीक्षा में चयनित (सफल) युवाओं को बधाई एवं शुभकामनाएं दी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बेमेतरा रामकृष्ण साहू द्वारा छत्तीसगढ़ लोकसेवा आयोग परीक्षा में चयनित (सफल) युवाओं संदीप बघेल निवासी ग्राम केशडबरी, चयनित पद उप पुलिस अधीक्षक (DSP) एवं किशोर कुमार जायसवाल निवासी बेमेतरा, चयनित पद — सहायक जेल अधीक्षक सहित बेमेतरा जिले से चयनित सभी युवाओं को उज्जवल भविष्य की शुभकामनायें देते हुए चयनित युवाओं से चर्चा कर उन्हें अपने अनुभव साझा किए। उन्होनें कहा कि उनकी यह उपलब्धि जिले के अन्य युवाओं को भी प्रेरणा देगी।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रामकृष्ण साहू ने बताया कि लोकसेवा आयोग से चयनित सभी पद महत्वपूर्ण हैं तथा जनसेवा को प्राथमिकता देते हुए अपने कार्य क्षेत्र में आगे बढ़ना है। साथ ही कहा कि पुलिसिंग एवं आने वाली परिस्थितियों में सामन्जस्य बनाकर कार्य करने तथा अपने उत्तरदायित्व के अनुरूप अपने दक्षता एवं निष्ठा का पूर्ण ईमानदारी से उपयोग करते हुए समाज में कानून तथा शान्ति व्यवस्था बनाए रखने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायें।

इस दौरान प्रभारी स्टेनो सउनि (अ) संतोष कुमार सोनवानी, एसएसपी रीडर सउनि विष्णु सप्रे सहित पुलिस अधीक्षक कार्यालय के अन्य अधि कर्म उपस्थित रहे।

Share This Article