Vedant Samachar

बार में देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर बवाल….एक पक्ष के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया

Vedant samachar
2 Min Read

बिलासपुर 24 नवंबर 2025 (वेदांत समाचार)। इल्यूम बार में देर रात दो गुटों के बीच हुए विवाद के बाद जमकर बवाल हो गया। झगड़ा बढ़ते-बढ़ते दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के युवकों ने चाकू से हमला कर दिया, जिससे घायल युवक को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने दबिश देकर हमलावर बदमाशों को गिरफ्तार कर लिया है। यह मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है।जानकारी के अनुसार, जरहाभाटा ओम नगर निवासी निलेश गेंदले अपने दोस्तों के साथ इल्यूम बार गया था, जहां उन्होंने मिलकर पार्टी की। वहीं, राजकिशोर नगर निवासी यश तिवारी भी अपने दोस्तों के साथ पार्टी कर रहा था। बताया जा रहा है कि देर रात तक चल रहे पार्टी के बीच दोनों पक्षों के युवकों में लड़की छेड़ने को लेकर विवाद शुरू हो गया। युवकों को झगड़ते देख कर बाउंसर ने उन्हें बाहर कर दिया। बार से बाहर निकलते ही युवक आपस में मारपीट करने लगे। दोनों पक्ष के युवक आपस में मारपीट करने लगे। इसी बीच दूसरे पक्ष के यश तिवारी और उसके साथियों ने चाकू निकाल कर निलेश गेंदले पर हमला कर दिया, जिससे वो खून से लथपथ होकर घायल हो गया। इस घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई। जिसके बाद घायल युवक को अस्पताल ले जाया गया। वहीं, बार परिसर से कई युवकों को पूछताछ के लिए थाने लेकर गई।

Share This Article