Vedant Samachar

फरवरी में शुरू हो सकता है टी20 विश्व कप, भारत और पाकिस्तान के बीच मैच इस तारीख को संभव…

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली ,21नवंबर (वेदांत समाचार)। टी20 विश्व कप 2026 की तैयारियां शुरू हो चुकी हैं। अगले साल भारत और श्रीलंका की संयुक्त मेजबानी में टूर्नामेंट का आयोजन होना है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सात फरवरी से टूर्नामेंट की शुरुआत हो सकती है जिसका फाइनल मुकाबला आठ मार्च को खेला जा सकता है।

बड़ी बात यह है कि भारत और पाकिस्तान की टीमें इस प्रतिष्ठित टूर्नामेंट में 15 फरवरी को कोलंबो के आर प्रेमदासा स्टेडियम में भिड़ सकती हैं।

Share This Article