Vedant Samachar

Watch VIDEO : दुबई एयर शो में बड़ा हादसा, एयरशो में क्रैश हुआ तेजस लड़ाकू विमान

Vedant samachar
2 Min Read
Oplus_131072

दुबई एयर शो में प्रदर्शन के दौरान शुक्रवार को एक विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। भारतीय एचएएल तेजस विमान स्थानीय समयानुसार दोपहर 2:10 बजे एक प्रदर्शन उड़ान के दौरान दुर्घटनाग्रस्त हो गया।

यह अभी स्पष्ट नहीं हो पाया है कि पायलट विमान से बाहर निकला या नहीं। हवाई अड्डे के ऊपर काला धुआँ उठता रहा और भीड़ में मौजूद लोग, जिनमें महिलाएं और बच्चे भी शामिल थे, यह सब देख रहे थे।

इस वीडियो के देखने से ऐसा लग रहा है कि तेजस में टेक ऑफ के बाद उसमें कोई तकनीकी खराबी आई और वो क्रैश हो गया। हालांकि, क्रैश होने के पीछे की असल वजह क्या है और इस क्रैश में क्या पायलट सुरक्षित है, इसे लेकर अभी तक वायुसेना की तरफ से कोई आधिकारिक बयान नहीं आया है।

वीडियो आया सामने

तेजस के क्रैश वीडियो में साफ देखा जा रहा है कि लड़ाकू विमान तेजी से नीचे आता है और ऐसा लग रहा है कि पायलट विमान को नीचे लाकर तेजी से ऊपर ले जाना चाहते थे। लेकिन अचानक प्लेन जमीन से टकराकर क्रैश हो गया।

वीडियो में साफ देखा जा सकता है कि लड़ाकू विमान जमीन से टकराता और तेज धमाके के साथ वहां आग लग जाती है। वीडियो रिकॉर्ड कर रहे शख्स के मुंह से भी डर के मारे ओह शीट! आवाज भी सुनाई दे रही है। गौरतलब है कि इस समय दुबई में एयर शो चल रहा है जिसमें शामिल होने के लिए तेजस फाइटर प्लेन भी गया था। इसमें दुनिया भर से दिग्गज फाइटर प्लेन भाग लेने आए हैं।

Share This Article