एक आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद, बच्ची समेत 3 लोगों का किया था शिकार…

गरियाबंद 27 नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के गरियाबंद जिले में एक आदमखोर तेंदुआ पिंजरे में कैद हो गया है। इस तेंदुए ने इस इलाके में पिछले कुछ दिनों में काफी आतंक मचाया था। जिसकी वजह से लोग काफी परेशान और नाराज थे। एक महीने पहले इस इलाके में एक महिला का तेंदुए ने किया शिकार किया था। इसके अलावा बच्ची समेत 2 लोगों का भी इसी तेंदुए ने शिकार किया। वन विभाग ने टीम ने तेंदुए को पकड़ कर जंगल में छोड़ दिया है। मामला गरियाबंद वन परिक्षेत्र के काजनसरा के जंगल का है।

दरअसल, पिछले कुछ महीनों में महिला और बच्ची का शिकार तेंदुए ने किया था। जिसके बाद से ही वन विभाग की टीम अलर्ट मोड पर थी। टीम ने गरियाबंद वन परिक्षेत्र के काजनसरा ,बम्हनी और कुचैना के जंगल में पिंजरा लगाया था। इस बीच शुक्रवार शाम को करीब 6 बजे तेंदुए काजनसरा में लगे पिंजरे में आकर फंस गया। आस-पास के लोगों ने इस बात की सूचना वन विभाग को दी। तब टीम मौके पर पहुंची। बाद में पिंजरे को उदंती सीतानदी टाइगर रिजर्वे क्षेत्र में छोड़ दिया गया।

आस-पास के लोगों की भीड़ जमा हो गई

20 अक्टूबर को कुचैना में 72 साल बुजुर्ग महिला का शिकार तेंदुए ने किया था। उसके पहले 19 अगस्त को भी एक बच्ची का शिकार तेंदुए ने किया । वहीं उससे पहले भी 2 और घटनाएं हुई थीं। वन विभाग के एसडीओ मनोज चंद्राकर ने पुष्टि की है कि महिला, बच्ची और एक अन्य का शिकार इसी तेंदुए ने किया था।

पुलिस की मदद लेनी पड़ी

वहीं तेंदुए के पकड़े जाने की जानकारी जब आस-पास के लोगों को लगी तो वह भी मौके पर पहुंच गए और उन्होंने चारों तरफ से पिंजरे को घेर लिया।वन विभाग की टीम ने लोगों की भीड़ के मद्देनजर पुलिस को भी मौके पर बुलाया। इसके बाद लोगों को वहां से किनारे किया गया। फिर तेंदुए को ले जाया गया। वन विभाग की कहना है कि इस तेंदुए की उम्र लगभग 4 से 5 के बीच रही होगी।