Vedant Samachar

अब तक 5845 क्विंटल की धान खरीदी अवैध धान परिवहन कोचियों पर भी नजर रख रहे, अवैध धान जब्ती के 10 से अधिक प्रकरण…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायगढ़,20नवंबर (वेदांत समाचार)। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिला में 15 नवबंर से धान की खरीदी शुरू हुई। जहां जिले में लगभग सभी ब्लाॅक में धान खरीदी हो रही है और समर्थन मूल्य पर खरीदी के पांचवें दिन तक 30 उपार्जन केंद्रों में 115 पंजीकृत किसानों से 5845.20 क्विंटल धान की खरीदी की जा चुकी है।

प्रशासन द्वारा धान खरीदी को लेकर पहले से सभी तैयारियां कर ली गई थी। जहां अभी केन्द्रों में किसान कम संख्या में पहुंच रहे हैं। जिसका कारण देर से धान का फसल होना बताया जा रहा है।

वहीं मंगलवार तक की बात करे तो कुछ ब्लाॅक के धान खरीदी केन्द्रों में खरीदी का खाता तक नहीं खुला था और अब धीरे-धीरे किसान पहुंचने लगे हैं।

बताया जा रहा है कि धान खरीदी केन्द्रों में तौल मशीन, बारदाना की पर्याप्त उपलब्धता, पेयजल, सुरक्षा व्यवस्था और कृषि उपज के सुरक्षित भंडारण समेत सभी सुविधाओं पर ध्यान दिया गया है। धान खरीदी की शुरूआत होते ही अवैध धान के 10 से अधिक प्रकरण दर्ज किए गए हैं। जिसमें दो अंर्तराज्यीय चेक पोस्ट में 510 बोरी अवैध जब्त किया गया।

यह कार्रवाई रेंगालपाली और लैलूंगा के जमुना में हुआ है। इसके अलावा संयुक्त जांच टीम ने 8 कार्रवाई अवैध धान में करते हुए 3461 बोरी धान जब्त किया गया। जिला खाद्य अधिकारी चितरंजन सिंह ने बताया कि हमारे जिले में धान खरीदी का काम सुचारू रूप से चालू है। 19 तारीख तक 5 हजार से अधिक खरीदी हुई है।

धीरे धीरे धान की आवक बढ़ रही है। रायगढ़ में धान के फसल की कटाई लेट से शुरू होती है। इसलिए आवक थोड़ा विलंब होता है।

अवैध धान और कोचियों पर कार्रवाई की जा रही है। हमारे जिले में 10 अंर्तराज्यीय चेकपोस्ट बने हैं और 14 अंतर जिला चेकपोस्ट बनाए गए हैं। जिसमें लगातार निगरानी की जा रही है।

Share This Article