Vedant Samachar

Petrol Diesel Price 20 November 2025: डीजल 6 रुपए महंगा, बस-ट्रक मालिकों को लगा जोर का झटका, जानिए पेट्रोल के रेट में हुआ कितना बदलाव

Vedant Samachar
2 Min Read

बिजनेस,20नवंबर: महंगाई की मार झेल रही जनता को सरकार ने जोर का झटका दिया है। जी हां सरकार ने डीजल के रेट में बढ़ोतरी कर दी है, हालांकि पेट्रोल की कीमत में कोई बदलाव नहीं किया गया है। डीजल के रेट में बढ़ोतरी किया जाना बस-ट्रक सहित भारी वाहन मालिकों के लिए किसी झटके से कम नहीं है। ईंधन के नए दाम रात 12 बजे से देशभर में लागू कर दिए गए हैं।

मिली जानकारी के अनुसार वित्त प्रभाग ने अधिसूचना जारी करते हुए डीजल में 6 रुपए की बढ़ोतरी कर दी है, जिसके बाद एक लीटर डीजल का रेट 284.44 रुपए हो गए हैं। हालांकि पेट्रोल के दाम स्थिर है। पाकिस्तान सरकार ने यह फैसला ऑयल एंड गैस रेगुलेटरी अथॉरिटी (OGRA) और संबंधित मंत्रालयों से मिले इनपुट के बाद लिया है।

बता दें कि अधिकांश परिवहन क्षेत्र HSD पर निर्भर करता है। इसकी कीमत को मुद्रास्फीति बढ़ाने वाला माना जाता है क्योंकि यह मुख्य रूप से भारी परिवहन वाहनों, ट्रेनों और कृषि इंजन जैसे ट्रक, बस, ट्रैक्टर, ट्यूब-वेल और थ्रेशर में इस्तेमाल होता है। डीजल की कीमतों में बढ़ोतरी से सब्जियों और अन्य खाने-पीने की चीज़ों की कीमतों में विशेष रूप से इज़ाफ़ा होता है।

Share This Article