[metaslider id="114975"] [metaslider id="114976"]

बदला गया स्कूल और आंगनबाड़ी खुलने का समय, अलग-अलग हुआ छोटी और बड़ी कक्षाओं का टाइम, देखें आदेश

जबलपुर,19नवंबर (वेदांत समाचार) । जबलपुर में तापमान की गिरावट के बाद बढ़ती हुई ठंड के मद्देनजर अब स्कूलों और आंगनबाड़ी के समय में बदलाव किया गया है। जबलपुर कलेक्टर राघवेंद्र सिंह ने सभी स्कूलों के समय में बदलाव किया है जिसमें नर्सरी से पांचवीं तक की कक्षाएं सुबह 9 बजे के बाद लगेंगी। वहीं 6वीं से 12वीं तक की कक्षाएं 8:30 के बाद लगाने का आदेश जारी किया गया है।

स्कूलों के साथ ही आंगनबाड़ी के समय में भी बदलाव किया गया है। जहां अब आंगनबाड़ी सुबह 10 बजे से 5 बजे तक खुलेगी लेकिन आंगनबाड़ी में बच्चों की उपस्थिति सुबह 10 बजे से दोपहर 2 बजे तक रहेगी।

शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट
बता दें कि लगातार शीतलहर के कारण तापमान में लगातार गिरावट हुई है जिसके चलते ठंड में तेजी से इजाफा हुआ है और इसी ठंडक को देखते हुए जिला प्रशासन ने स्कूलों और आंगनबाड़ी के समय में बदलाव करने का निर्णय लिया है।

[metaslider id="133"]