Vedant Samachar

Dhamtari : सार्वजनिक स्थान पर गांजा पीते युवक को रंगे हाथ पकड़ा, जेल भेजा गया

Vedant samachar
1 Min Read

धमतरी, 18 । नशा उन्मूलन अभियान के तहत भखारा थाना पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए एक युवक को सार्वजनिक स्थान पर गांजा सेवन करते हुए गिरफ्तार किया है। मामले में पुलिस ने आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 27 के तहत अपराध दर्ज कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 18 नवंबर 2025 को पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि कोलियारी मोड़, भखारा में एक व्यक्ति खुलेआम गांजा पी रहा है। सूचना मिलते ही पुलिस टीम मौके पर पहुंची और आरोपी मुकेश ठाकुर पिता कौशल ठाकुर, निवासी खुटेरी थाना गुण्डरदेही, जिला बालोद को रंगे हाथ पकड़ लिया।

पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 15 ग्राम गांजा, मिट्टी का चिलम, चिन्दी कपड़ा और एक माचिस बरामद की है। जब्ती के बाद आरोपी के विरुद्ध अपराध क्रमांक 140/25 दर्ज किया गया। आवश्यक कानूनी कार्रवाई पूरी कर आरोपी को न्यायालय में प्रस्तुत किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

धमतरी पुलिस अधीक्षक के निर्देशानुसार जिले में सार्वजनिक स्थानों पर नशा सेवन करने वालों के खिलाफ लगातार अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस ने स्पष्ट किया है कि नशे के खिलाफ यह विशेष मुहिम आगे भी जारी रहेगी।

Share This Article