Vedant Samachar

सुकमा बॉर्डर पर तड़ातड़ फायरिंग! सुरक्षाबलों ने 6 टॉप नक्सलियों को किया ढेर…

Vedant Samachar
1 Min Read

सुकमा,18नवंबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के सुकमा ज़िले और आंध्र प्रदेश की सीमा से लगे अल्लुरी सीताराम राजू ज़िले के जंगलों में मंगलवार को सुरक्षाबलों और नक्सलियों के बीच भीषण मुठभेड़ छिड़ गई। मिली शुरुआती जानकारी के अनुसार इस मुठभेड़ में कम से कम 6 नक्सली मारे गए हैं।

सुकमा-आंध्र प्रदेश बॉर्डर पर बड़ी मुठभेड़

सूत्रों का कहना है कि ढेर किए गए नक्सलियों में बड़े कैडर स्तर के सदस्य शामिल हो सकते हैं। हालांकि, उनकी पहचान की आधिकारिक पुष्टि अभी बाकी है। सुरक्षाबल इलाके में कॉम्बिंग ऑरेशन जारी रखे हुए हैं क्योंकि आशंका है कि कुछ नक्सली अभी भी जंगलों में छिपे हो सकते हैं।

जवानों ने नक्सली शहीदी स्मारक ध्वस्त किया
वहीं छत्तीसगढ़ के नारायणपुर जिले में सुरक्षा बलों ने नक्सली शहीदी स्मारक को ध्वस्त कर दिया है। यह स्मारक अबूझमाड़ क्षेत्र के डोडीमरका गांव में स्थित था। सुरक्षा बलों ने इलाके में जन सुरक्षा कैंप स्थापित कर नक्स विरोधी अभियान को तेज कर दिया है। जवान नियमित गश्त के साथ ही नक्सल गतिविधियों पर पैनी नजर बनाए हुए हैं।

Share This Article