Vedant Samachar

भारत- साउथ अफ्रीका मैच की टिकट 18 नवम्बर से मिलेगी…

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,17नवंबर (वेदांत समाचार) । राजधानी रायपुर के शहीद वीर नारायण सिंह अंतरराष्ट्रीय क्रिकेट स्टेडियम में भारत और साउथ अफ्रीका के बीच होने वाले दूसरे वन डे मैच को लेकर तैयारियां जोरों पर हैं। इस मुकाबले में अब सिर्फ 18 दिन बचे हैं मैच के टिकटों की बिक्री 18 नवंबर से ऑनलाइन शुरू होगी। इस बार छत्तीसगढ़ स्टेट क्रिकेट संघ ने दर्शकों को राहत देते हुए टिकट दरों में कमी की है।

खासतौर पर स्टूडेंट्स के लिए टिकट की कीमत 700 से 800 रुपए के बीच रखी गई है, जबकि पिछली बार यह लगभग 1000 रुपए तक थी। अन्य दर्शकों के लिए लोवर और अपर सीट के टिकट 1500 से 2000 के बीच शुरू होंगे, जबकि पवेलियन और कॉर्पोरेट बॉक्स के टिकट 20 हजार रुपए तक जा सकते हैं। विशेष टिकट लेने वालों को पिछली बार की तरह इस बार भी कॉर्मप्लमेंट्री फूड की सुविधा दी जाएगी।

पिछले मैच में ऑनलाइन टिकट बुकिंग के बाद फिजिकल टिकट लेने के लिए दर्शकों को लंबी लाइन में लगना पड़ा था। इस बार ऐसी परेशानी न हो, इसके लिए टिकट वितरण की नई और सुगम व्यवस्था तैयार की जा रही है, जिससे लोग आसानी से टिकट खरीदकर मैच का आनंद ले सकें। रायपुर वासियों के बीच इस मुकाबले को लेकर जबरदस्त उत्साह है और हर कोई अपने शहर में एक बार फिर इंटरनेशनल क्रिकेट मैच का गवाह बनने को तैयार है।

Share This Article