कोरबा,17नवंबर (वेदांत समाचार) । दीपका में समस्त जायसवाल कलार समाज द्वारा आयोजित आराध्य देव भगवान सहस्त्रबाहु की जयंती के सफल कार्यक्रम के पश्चात भाजपा नेता पिछड़ा वर्ग मोर्चा के जिला महामंत्री पूर्व में दीपका नगर पालिका के सांसद प्रतिनिधि रह चुके जायसवाल कलार समाज के सदस्य दीपक जायसवाल ने मिडिया के माध्यम से कहा कि दीपका सहित आसपास के सभी स्वजातीय जैसे कलचुरी कलार कनौजिया कलार, डिक्सेना कलार, डनसेना,और डड़सेना, शिवहरे, सिन्हा कलार जैसे और भी कलार समाज के हैं.
उन्हें एकजुट कर एक मंच में लाने का हमारा प्रयास है। शुरुआत में हम लोगों ने अधिकांश वर्गों के साथ एकजुटता के साथ कार्यक्रम आयोजित किए हैं जो सफल रहा। और आगे भी कार्यक्रमों के साथ समाज को एकजुट करने का प्रयास किया जाएगा।



