पोंड़ी उपरोड़ा: पूर्व सांसद स्व.डॉ बंशीलाल महतो जी की द्वितीय पुण्यतिथि पर भाजयुमो कार्यकर्ताओं ने उन्हें श्रंद्धाजलि अर्पित कर किया फल वितरण….

कोरबा/पोंड़ी उपरोड़ा :- भारतीय जनता पार्टी युवा मोर्चा मंडल पोड़ी उपरोड़ा के द्वारा कोरबा लोकसभा क्षेत्र के पूर्व सांसद, हम सबके मार्गदर्शक, स्व. डॉ बंशीलाल महतो जी की द्वितीय पुण्यतिथि के अवसर पर भावभीनी विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित कर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पोड़ी उपरोडा़ के समस्त मरीजों को फल वितरण किया गया।

जिसमें मुख्य रूप से महिला मोर्चा की जिला उपाध्यक्ष किरण मरकाम, किसान मोर्चा जिला महामंत्री डॉ.पवन कुमार सिंह, खण्ड वाहक पोड़ी उपरोडा़ दीपक अग्रवाल, बीएमओ दीपक सिंह, भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष विवेक मारकण्डे, झुग्गी झोपड़ी प्रकोष्ठ के जिला सह-संयोजक रुपेश डिक्सेना, महामंत्री रामकुमार यादव, उपाध्यक्ष मनराखन दीवान, मंडल प्रभारी किशन केसरवानी, महिला मोर्चा मंडल अध्यक्ष कमला किंडो, महामंत्री शोभा राजपूत, भाजयुमो मंडल अध्यक्ष मनोज डिक्सेना, महामंत्री शिवशंकर उइके/राजेश्वर कवंर, सत्येंद्र पांडे, भारत कवंर, दिनेश दर्शन, महेत्तर श्रीवास, राजकुमार बिंझवार , आशीष मरकाम, अजय सिंह, लोकेश साहू, प्रेम सिंह मरकाम एवं पोड़ी उपरोडा़ मंडल के जेष्ठ श्रेष्ठ, समस्त कार्यकर्तागण उपस्थित थे।