Vedant Samachar

वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री श्री देवांगन 17 नवम्बर को कोरबा में 309.29 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का करेंगे भूमिपूजन

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 16 नवम्बर 2025। वाणिज्य, उद्योग एवं श्रम मंत्री लखनलाल देवागंन सोमवार 17 नवम्बर को कोरबा नगर निगम के विभिन्न वार्डों में 306 लाख 29 हजार रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

मंत्री श्री देवांगन अपरान्ह 2.30 बजे सेक्टर-06, मिनीमाता स्कूल के पास, बालको नगर, कोरबा एवं बालको वेदांता टाउनशिप प्रोजेक्ट (जी$9) के भूमिपूजन कार्यक्रम में शामिल होंगे। इसके बाद वे दोपहर 3.30 बजे प्रेस काम्प्लेक्स, टी.पी. नगर कोरबा आगमन एवं परिवहन नगर जोन अंतर्गत प्रेस क्लब में 10 लाख रूपए की लागत से निर्मित होने वाले महिला एवं पुरूष शौचालय निर्माण कार्य का भूमिपूजन करेंगे।

मंत्री श्री देवागंन शाम 4.30 बजे कोसाबाड़ी चौक, कोरबा आगमन एवं कोसाबाड़ी जोन अंतर्गत वार्ड 31 (पूर्व वार्ड क्र. 28) निर्मला स्कूल के पास 19.65 लाख रूपए लागते से बनने वाले वेंडिंग जोन निर्माण कार्य का लोकार्पण एवं विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे। जिनमें वार्ड वार्ड क्र.-31 (पूर्व वार्ड 28) नाली निर्माण कार्य सोनी घर से युगल किशोर के घर तक सी.सी. रोड व नाली निर्माण कार्य राशि 50 लाख रूपए, वार्ड क्र.-31 (पूर्व वार्ड 28) में मेन पोस्ट ऑफिस से धोबी मोहल्ला एवं फेस-2 के बजरंग मंदिर के पास तक सी.सी. रोड का निर्माण कार्य राशि 50 लाख रूपए, वार्ड क्र.-31, पोड़ीबहार चर्च में हनुमान मंदिर तक आर.सी. सी. नाली का निर्माण कार्य राशि 196.22 लाख रूपए, वार्ड क्र.-31 कबीर आश्रम के पीछे प्रिकास्ट बाउण्ड्रीवॉल का निर्माण कार्य राशि 13.56 लाख रूपए तथा वार्ड क्र.-31 एवं 32 अंतर्गत सुभाष चौक से पोड़ीबहार मुक्तिधाम तक सड़क बत्ती प्रदाय कार्य राशि 19.80 लाख रूपए के विकास कार्यों का भूमिपूजन करेंगे।

Share This Article