Vedant Samachar

India vs South Africa Live Score, 1st Test, Day 1: भारत को तीसरी सफलता, कुलदीप ने कप्तान बावुमा को किया आउट

Vedant Samachar
9 Min Read

LIVE Cricket Score & Updates

Ind vs SA Live Match Score: भारत को तीसरी सफलता
साउथ अफ्रीका ने 71 रन पर अपना तीसरा विकेट भी गंवा दिया है. कुलदीप यादव ने टेंबा बावुमा को पवेलियन का रास्ता दिखा दिया है, जो 3 रन बनाकर आउट हो गए हैं.

DAMPA by election Results 2025: मिजोरम की डंपा सीट मिजो नेशनल फ्रंट की जीत
मिजोरम की डंपा सीट पर मतणना पूरी हो चुकी है. 5 राउंड की गिनती पूरी होने के बाद मिजो नेशनल फ्रंट के डॉ. आर. लालथंगलियाना 562 वोटों से चुनाव जीत चुके हैं. चुनाव आयोग की तरफ से अब बस औपचारिक ऐलान बाकी है.

India vs South Africa Live Score: बुमराह को एक और सफलता
जसप्रीत बुमराह ने दो ओवर में दो विकेट हासिल करके टीम को अच्छी स्थिति में ला खड़ा किया है. रयान रिकल्टन के बाद उन्होंने एडन मार्करम को भी अपना शिकार बना लिया है. एडन मार्करम 31 रन बनाकर आउट हुए हैं. वहीं, साउथ अफ्रीका ने ये विकेट 62 रन के स्कोर पर गंवाया है.

IND vs SA: भारत को पहली सफलता
साउथ अफ्रीका ने 57 रन पर अपना पहला विकेट गंवा दिया है. जसप्रीत बुमराह ने रायन रिकल्टन को आउट कर दिया है. वह 23 रन बनाकर पवेलियन लौट गए हैं. अब क्रीज पर वियान मुल्डर आ गए हैं.

NUAPADA by election Results 2025: नुपाडा में जय ढोलकिया 12815 वोटों से आगे
NUAPADA by election Results 2025: ओडिशा की नुपाडा सीट पर बीजेपी के जय ढोलकिया 12815 वोटों से आगे चल रहे हैं.

Ind vs SA Live Score: 50 रन पूरे
एडन मार्करम और रयान रिकल्टन ने साउथ अफ्रीका को अच्छी शुरुआत दिलाई है. टीम ने 10वें ओवर में ही 50 रन का आंकड़ा पार कर लिया है. भारत को जल्द से जल्द विकेट हासिल करने की जरूरत है.

India vs South Africa 1st Test Live: स्पिनर की एंट्री
7 ओवर के खेल के बाद स्पिनर की मैच में एंट्री हो गई है. कप्तान शुभमन गिल ने अब अक्षर पटेल को गेंदबाजी पर लगाया है. टीम इंडिया को अभी भी पहले विकेट की तलाश में है.

India vs South Africa Live Score: मार्करम का खाता खुला
23 गेंदों का सामना करने के बाद एडन मार्करम ने भी अपना खाता खोल लिया है. उन्होंने भी सिराज को लगातार 2 चौके लगाए हैं और इस ओवर में कुल 3 चौके देखने को मिले हैं. जिसके चलते 6 ओवर के बाद साउथ अफ्रीका का स्कोर बिना किसी नुकसान पर 31 रन हो गया है.

Ind vs SA Live Score: रयान रिकल्टन ने बढ़ाई रफ्तार
रयान रिकल्टन ने मोहम्मद सिराज के एक ही ओर में 2 चौके लगा दिए हैं. पारी के चौथे ओवर में उन्होंने कुल 11 रन बटोरे हैं.

Ind vs SA Live Match Score: सधी हुई शुरुआत
साउथ अफ्रीका ने पारी की शुरुआत काफी संभलकर की है. पहले 2 ओवर में उसने 5 रन बटोरे हैं.

IND vs SA Live: अफ्रीका की पारी शुरू
कोलकाता टेस्ट की शुरुआत हो गई है. साउथ अफ्रीका पहले बल्लेबाजी कर रही है. एडन मार्करम और रयान रिकल्टन क्रीज पर हैं. वहीं, गेंदबाजी की शुरुआत जसप्रीत बुमराह ने की है.

IND vs SA: साउथ अफ्रीका की प्लेइंग 11
एडन मार्करम, रायन रिकल्टन, वियान मुल्डर, टेंबा बावुमा (कप्तान), टोनी डी जोरजी, ट्रिस्टान स्टब्स, काइल वेरिन (विकेटकीपर), साइमन हार्मर, मार्को यानसन, कॉर्बिन बॉश, केशव महाराज.

Ind vs SA Live Score: दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- यशस्वी जायसवाल, केएल राहुल, वॉशिंगटन सुंदर, शुभमन गिल (कप्तान), ऋषभ पंत, ध्रुव जुरेल, रवींद्र जडेजा, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद सिराज

Ind vs SA Live Score: भारत हारा टॉस
कोलकाता टेस्ट में टॉस साउथ अफ्रीका के नाम रहा. साउथ अफ्रीका के कप्तान टेंबा बावुमा ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का फैसला किया है. मतलब ये कि भारत पहले गेंदबाजी करेगा.

Anta By-election Result 2025 Live: अंता में वोटों की गिनती जारी
राजस्थान की अंता विधानसभा सीट पर वोटों की गिनती शुरू हो चुकी है. बहुत जल्द यहां से पहला रूझान सामने आ सकता है. इस सीट पर कांग्रेस और बीजेपी दोनों के बीच ही कड़ा मुकाबला है.

Ind vs SA Live Score: थोड़ी देर में टॉस
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच ईडन गार्डन्स पर टेस्ट सीरीज का पहला मैच खेला जा रहा है. इस टेस्ट मैच का टॉस सुबह 9 बजे होगा.

Ind vs SA Live Score: 3 खिलाड़ी, 5 उपलब्धियां
जडेजा को 4000 टेस्ट रन के लिए 10 रन की जरूरत

जडेजा को साउथ अफ्रीका के खिलाफ 50 विकेट पूरे करने के लिए 8 विकेट चाहिए

मौजूदा WTC में 1000 रन से गिल 54 रन दूर

टेस्ट में 3000 रन पूरे करने के लिए गिल को 161 रन चाहिए

टेस्ट में 4000 रन पूरे करने के लिए केएल राहुल को 15 रन की जरूरत

25 साल से नहीं हुआ ऐसा
साउथ अफ्रीका की टीम भारत में 25 साल से टेस्ट सीरीज नहीं जीती. उसने आखिरी सीरीज साल 2000 में 2-0 से भारत में जीती थी. उसके बाद उसने 5 टेस्ट सीरीज भारत में और खेली, जिसमें 3 भारत ने जीते, जबकि 2 ड्रॉ रहे.

Ind vs SA Live Match Score: पहले टेस्ट की सेशन टाइमिंग
पहला सेशन- 9:30 AM- 11:30 AM

दूसरा सेशन- 12:10 PM- 2:10 PM

तीसरा सेशन-2:30 PM- 4:3- PM

India vs South Africa 2025 Live Score, 1st Test, Day 1 at Eden Gardens: ईडन गार्डन्स पर 6 साल बाद टेस्ट मैच खेला जा रहा है. इस मैदान पर आखिरी टेस्ट साल 2019 में भारत और बांग्लादेश के बीच खेला गया था. उसके बाद ये पहली बार है जब यहां कोई टेस्ट हो रहा है. इतने लंबे अंतराल के बाद हो रहे टेस्ट को लेकर ना सिर्फ ईडन गार्डन्स पूरी तरह से तैयार है बल्कि कोलकाता के फैंस भी उत्साहित हैं.

भारत और साउथ अफ्रीका का टेस्ट रिकॉर्ड
भारत और साउथ अफ्रीका के बीच हो रहा ओवरऑल ये 45वां टेस्ट है. इससे पहले खेले 44 टेस्ट में से 16 भारत ने जीते हैं जबकि 18 टेस्ट साउथ अफ्रीका के नाम रहे हैं. वही 10 टेस्ट दोनों टीमों के बीच ड्रॉ रहे हैं.

भारतीय जमीन पर ये इन दोनों टीमों के बीच होने वाला 20वां टेस्ट होगा. इससे पहले खेले 19 टेस्ट में 11 भारत ने जीते हैं, जबकि 5 साउथ अफ्रीका ने जीते हैं. वही 3 टेस्ट ड्रॉ रहे हैं.

ईडन गार्डन्स पर भारत VS साउथ अफ्रीका
ईडन गार्डन्स पर भारत और साउथ अफ्रीका की टीमें 15 साल बाद टेस्ट मैच खेलेंगी. इस मैदान पर इन दोनों टीमों के बीच 1996 में पहला टेस्ट खेला गया था. उसके बाद से 2010 तक भारत और साउथ अफ्रीका के बीच 3 टेस्ट ईडन गार्डन्स पर हुए, जिसमें 2-1 से पलड़ा भारत का भारी है.

साउथ अफ्रीका ने भारत में साल 2000 के बाद कोई टेस्ट सीरीज नहीं जीती है. यानी सीरीज जीत को लेकर उसका इंतजार 25 साल से जारी है. इस आंकड़े के मद्देनजर मौजूदा सीरीज में भारत का पलड़ा थोड़ा भारी है.

Share This Article