Vedant Samachar

BREAKING NEWS : गांजा की बड़ी खेप फिर बरामद, एक तस्कर अरेस्ट…

Vedant Samachar
2 Min Read

जगदलपुर,14नवंबर (वेदांत समाचार) । पुलिस ने 53.17 किलो गांजा के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। गांजा की कीमत करीब 5 लाख 40 हजार रुपए बताई जा रही है। तस्कर ओडिशा से गांजा की एक खेप लेकर आया था। हालांकि बस्तर में पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। मामला बोधघाट थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, एक युवक ओडिशा से गांजा लेकर छत्तीसगढ़ के लिए निकला था। उसने सरहद पार कर ली थी।

तभी पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि बाइक (नंबर OR 10 D 6439) नगरनार की तरफ से आड़ावाल की तरफ आ रही है। जिसके पास दो बोरी है, जिसमें गांजा भरा हुआ है। इसके बाद पुलिस को सूचना मिलते ही मौके के लिए निकली। वहीं पुलिस ने आड़ावाल के पास एक चेक पोस्ट लगाया था। आने-जाने वाली वाहनों की तलाशी लेनी शुरू की। वहीं मुखबिर के बताए अनुसार एक बाइक भी यहां पहुंची। जिसे जवानों ने रोका। बाइक सवार युवक से पूछताछ की गई।

पूछताछ करने पर उसने अपना नाम रफी शेख (37) बताया। जिसके बाद पुलिस जब उसके पास रखी दो बोरी की तलाशी ली तो उसमें से गांजा की एक बड़ी खेप बरामद की गई। जिसके बाद पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार किया। ASP महेश्वर नाग ने कहा कि पुलिस ने आरोपी को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।

Share This Article