जांजगीर चाम्पा,13 नवंबर (वेदांत समाचार )। जांजगीर चाम्पा जिले के 40 पटवारियो का धान खरीदी केंद्र मे सह खरीदी प्रभारी बनाया गया है,खाद्य विभाग द्वारा की गई इस नियुक्ति का राजस्व पटवारी संघ ने विरोध करना शुरू कर दिए है,, और कलेक्टर को ज्ञापन सौप कर पटवारियों को धान खरीदी से मुक्त करने की मांग की है, और मांग पर शीघ्र विचार नहीं होने पर आदेश का बहिष्कार करने की चेतावनी दी है राज्य शासन द्वारा 15 नवम्बर से समर्थन मूल्य मे धान शुरू होने वाली है
लेकिन सहकारी विभाग के प्रबंधक से लेकर कंप्यूटर ऑपरेटर तक आंदोनल मे है,, जिसजे कारण जिले मे अभी तक धान खरीदी केन्द्रो मे किसी तरह की तैयारी नहीं हो पाई है,, वही राज्य शासन के आदेश पर खाद्य विभाग द्वारा धान खरीदी केन्द्रो मे पटवारियों को सह खरीदी प्रभारी के लिए ड्यूटी लगा दी गई है,, जिसके कारण अब जिले के पटवारियों ने भी धान खरीदी से पटवारियों को मुक्त करने की मांग की है राजस्व पटवारी संघ के सदस्यों ने कलेक्टर से मुलाक़ात कर ज्ञापन सौपा गई और जिले के पटवारियो को धान खरीदी से मुक्त करने की मांग की है,, उन्होंने कहा कि पटवारियों के पास अभी कई राजस्व मामले है,
जिसके काम से उन्हें समय नहीं मिल पाता और दूसरा काम करने के किसानों की परेशानी बढ़ जाएगी, राजस्व पटवारी संघ ने जल्दी से जल्दी पटवारियों को धान खरीदी केंद्र से मुक्त करने की मांग की है और माँग पूरा नहीं होने पर आदेश का बहिस्कार करने की चेतावनी दी है धान खरीदी को लेकर इस बार राज्य सरकार की तैंयारी मे भारी कमी और खामी है,, पहले किसानो का एकीकृत पोर्टल से एग्रीस्टेक पार्टल मे रकबा एंट्री मे भारी खामी आई है, जिसके कारण किसान परेशान है, वही धान खरीदी केन्द्रो मे कंप्यूटर किए जा रहे व्यापक बदलाव के विरोध मे सहकारी बैंक के प्रबंधक खरीदी केंद्र प्रभारी और कम्प्यूटर ऑपरेटर भी आंदोलन कर रहे है और अब धान खरीदी मे पटवारियों की नियुक्ति के बाद राजस्व पटवारी संघ भी विरोध मे उतर गए है ऐसी स्थिति ने 15 नवम्बर से धान खरीदी शुरू कैसे होंगी इस पर सवाल उठने लगा है
