Vedant Samachar

NIA करेगी दिल्ली आतंकी ब्लास्ट की जांच, गृह मंत्रालय ने लिया बड़ा फैसला

Vedant samachar
1 Min Read

डेस्क/ नई दिल्ली। दिल्ली के लाल किला मेट्रो स्टेशन के सामने हुए आतंकी विस्फोट की जांच गृह मंत्रालय ने राष्ट्रीय जांच एजेंसी को सौंप दी है। इस मामले की आगे की जांच अब NIA करेगी।

केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने आज यानी मंगलवार को इस मामले की समीक्षा के लिए अपने आवास पर हाई लेवल मीटिंग बुलाई थी। यह बैठक आज सुबह 11 बजे शुरू हुई थी। सभी उच्च अधिकारियों को बैठक में उपस्थित होने का निर्देश दिया गया था। इसके बैठक के बाद ही जांच NIA को सौंपी गई है।

इस बैठक में केंद्रीय गृह सचिव गोविंद मोहन, आईबी निदेशक, दिल्ली पुलिस कमिश्नर, एनआईए के डीजी समेत कई बड़े अधिकारी मौजूद रहे। बैठक की अध्यक्षता गृह मंत्री अमित शाह कर रहे थे। वहीं, जम्मू कश्मीर के डीजीपी वर्चुअली इस बैठक में हिस्सा लिया।

Share This Article