Vedant Samachar

“चिकिरी चिकिरी” बना ग्लोबल फिनॉमेनन: 5 भाषाओं में 60 मिलियन व्यूज़ और 1.2 मिलियन लाइक्स के साथ टॉप ट्रेंडिंग सॉन्ग

Vedant samachar
2 Min Read

मुंबई। “चिकिरी चिकिरी” का संगीत संगीत के जादूगर ए. आर. रहमान ने तैयार किया है, और इसे मोहित चौहान ने गाया है। निर्देशक बुच्ची बाबू सना की फिल्म पेड्डी में मुख्य भूमिकाओं में राम चरण और जान्हवी कपूर नज़र आएंगे। यह फिल्म मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा वृद्धि सिनेमाज़ के बैनर तले प्रस्तुत की गई है।

संगीत जगत में धूम मचाने वाला गाना “चिकिरी चिकिरी” अब एक वैश्विक सनसनी (Global Phenomenon) बन चुका है। सोशल मीडिया और स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म्स पर यह गाना तहलका मचा रहा है। इंटरनेट पर वायरल हो चुके इस गाने ने अब यूट्यूब पर 60 मिलियन+ व्यूज़ और 1.2 मिलियन+ लाइक्स के साथ टॉप ट्रेंडिंग में जगह बना ली है, जिससे यह साल के सबसे बड़े वायरल हिट्स में से एक बन गया है।

फिल्म पेड्डी के मेकर्स ने इंस्टाग्राम पर अपनी खुशी साझा करते हुए लिखा —

राम चरण, जान्हवी कपूर, जगपति बाबू, शिवा राजकुमार और दिव्येंदु शर्मा जैसे सितारों से सजी फिल्म पेड्डी का निर्देशन बुच्ची बाबू सना ने किया है। मिथ्री मूवी मेकर्स और सुकुमार राइटिंग्स द्वारा वृद्धि सिनेमाज़ के तहत निर्मित यह फिल्म 27 मार्च 2026 को सिनेमाघरों में रिलीज़ होने वाली है।

Share This Article