Vedant Samachar

महाराष्ट्र में एक अनोखी मांग: राकांपा नेता ने महिलाओं के लिए एक हत्या करने पर सजा में छूट की मांग की

Vedant samachar
1 Min Read

महाराष्ट्र में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) की महिला शाखा ने एक अनोखी मांग की है। पार्टी की अध्यक्ष रोहिणी खडसे ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को एक पत्र लिखकर महिलाओं के खिलाफ अत्याचारों के मद्देनजर एक हत्या करने पर सजा में छूट देने की मांग की है।

इस पत्र में खडसे ने कहा है कि महिलाएं दमनकारी मानसिकता, दुष्कर्म वाली मानसिकता और निष्क्रिय कानून-व्यवस्था की प्रवृत्ति को खत्म करना चाहती हैं। उन्होंने हाल ही में मुंबई में हुए 12 साल की लड़की से सामूहिक दुष्कर्म की घटना का हवाला भी दिया।

इस मांग के पीछे पार्टी का मकसद राज्य में कानून-व्यवस्था की स्थिति को लेकर राज्य सरकार पर निशाना साधना है। पार्टी ने पत्र में एक सर्वेक्षण रिपोर्ट का भी हवाला दिया, जिसमें बताया गया है कि सुरक्षा के लिहाज से भारत महिलाओं के लिए सबसे असुरक्षित देश है।

Share This Article