Vedant Samachar

राजीव गांधी पीजी कॉलेज के विद्यार्थियों ने किया ग्राम पंचायत मेंड्राखुर्द का शैक्षणिक भ्रमण…

Vedant Samachar
1 Min Read

अम्बिकापुर ,08नवंबर (वेदांत समाचार)। राजीव गांधी पीजी कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने ग्राम पंचायत मेंड्राखुर्द का शैक्षणिक अध्ययन भ्रमण किया। इस दौरान विद्यार्थियों ने पंचायत में संचालित विभिन्न शासकीय योजनाओं एवं विकास कार्यों की जानकारी ली और उनके क्रियान्वयन की प्रक्रिया को नजदीक से समझा।

भ्रमण के दौरान विद्यार्थियों ने ग्राम पंचायत के सरपंच, पंच एवं ग्रामीणों से मुलाकात कर योजनाओं के लाभ और उनके प्रभाव के बारे में चर्चा की। पंचायत प्रतिनिधियों ने विद्यार्थियों को मनरेगा, प्रधानमंत्री आवास योजना, स्वच्छ भारत मिशन, जल जीवन मिशन जैसी योजनाओं की प्रगति एवं उपलब्धियों की जानकारी दी।

कॉलेज के शिक्षकों ने बताया कि इस प्रकार के भ्रमण से विद्यार्थियों में ग्रामीण प्रशासन, शासन व्यवस्था एवं स्थानीय स्वशासन प्रणाली की व्यवहारिक समझ विकसित होती है। कार्यक्रम के अंत में विद्यार्थियों ने ग्रामवासियों का धन्यवाद ज्ञापित किया और कहा कि ऐसे अनुभव उन्हें समाज के विकास में सक्रिय भूमिका निभाने की प्रेरणा देते हैं।

Share This Article