Vedant Samachar

IND vs AUS: टीम इंडिया ने फिर जीती ऑस्ट्रेलिया में T20 सीरीज, ब्रिसबेन में आखिरी मैच रद्द

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली,08नवंबर : भारत ने ऑस्ट्रेलिया में टी20 सीरीज जीतने के अपने सफल सिलसिले को बरकरार रखा है और 5 मैच की टी20 सीरीज 2-1 से अपने नाम कर ली. ब्रिसबेन में सीरीज का आखिरी मैच बारिश के कारण पूरा नहीं हो सका, जिसके चलते मैच रद्द हो गया और ऑस्ट्रेलिया के बाथ से बराबरी का मौका निकल गया. इस तरह टीम इंडिया ने ऑस्ट्रेलिया में लगातार 5वी टी20 सीरीज अपने नाम की. सीरीज का पहला मैच भी बारिश के कारण ही रद्द हो गया था. इन दोनों ही मुकाबलों में टीम इंडिया पहले बैटिंग कर रही थी, जब बारिश के कारण मैच रद्द हो गया.

ब्रिसबेन में शनिवार 8 नवंबर को सीरीज के आखिरी मैच में भी ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया. टीम इंडिया के लिए शुभमन गिल ने विस्फोटक शुरुआत करते हुए बाउंड्री की बारिश कर दी. इस दौरान गिल ने तो एक ही ओवर में 4 चौके भी जमा दिए थे. वहीं अभिषेक शर्मा को इस दौरान 2 बार जीवनदान मिला और उन्होंने भी इसका फायदा उठाते हुए ताबड़तोड़ बैटिंग की.

मगर टीम इंडिया ने जैसे ही 50 का आंकड़ा पार किया, खराब मौसम के कारण मैच रोकना पड़ा. ब्रिसबेन में बिजली कड़कने और तूफान के कारण सभी खिलाड़ी पवेलियन लौट गए. इस वक्त तक टीम इंडिया का स्कोर 4.5 ओवर में 52 रन था, जबकि कोई भी विकेट नहीं गिरा था. मगर इसके कुछ ही देर बाद बारिश शुरू हो गई और फिर मैच दोबारा शुरू नहीं हो सका. करीब सवाल 2 घंटे के इंतजार के बाद अंपायर्स ने मैच को रद्द करने का फैसला किया.

खबर अपडेट हो रही है

Share This Article