LIVE Cricket Score & Updates
भारत बनाम ऑस्ट्रेलिया लाइव मैच स्कोर: शुभमन गिल फिफ्टी से चूके
टीम इंडिया के उप कप्तान शुभमन गिल अर्धशतक बनाने से चूक गए. वो 39 गेंदों में 4 चौके और 1 छक्का की मदद से 46 रन बनाकर आउट हो गए.
Ind vs Aus Live Match Score: टीम इंडिया के 100 रन पूरे
टीम इंडिया ने 13वें ओवर में 100 रन पूरे कर लिए हैं. एडम जंपा के इस ओवर में सूर्यकुमार यादव ने लगातार 2 छक्के लगाए हैं.
Ind vs Aus Live Score: शिवम दुबे आउट
टीम इंडिया को 88 रन के स्कोर पर दूसरा झटका लगा है. शिवम दुबे 18 गेंदों में 22 रन बनाकर पवेलियन लौट गए.
India vs Australia Live Score: शिवम दुबे ने मैदान के बाहर मारी गेंद
टीम इंडिया की पारी के 11वें ओवर में एडम जंपा की गेंद पर शिवम दुबे ने एक लंबा छक्का मारा, जो मैदान के बाहर चली गई.
India vs Australia Live: शुभमन गिल की शानदार बल्लेबाजी
टीम इंडिया के सलामी बल्लेबाज शुभमन गिल शानदार बल्लेबाजी कर रहे हैं. वो अभी 32 रन बनाकर क्रीज पर जमे हुए हैं.
अभिषेक आउट
अभिषेक शर्मा 28 रन बनाकर आउट. जंपा की गेंद पर छक्का लगाया, अगली गेंद पर विकेट गिरा.
पावरप्ले में 49 रन
भारत के ओपनर शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ने पावरप्ले में 49 रन बनाए. 6.1 ओवर में भारत का स्कोर पचास रनों तक पहुंचा.
अभिषेक का स्ट्राइक रेट कम
5 ओवर में भारत का स्कोर 38 रन है. अभिषेक 14 गेंद में 13 ही रन बना सके हैं. ऐसा बहुत कम होता है जब पावरप्ले में अभिषेक का स्ट्राइक रेट 100 से कम हो.
IND VS AUS Live Score: गिल-अभिषेक की अच्छी शुरुआत
4 ओवर के बाद भारत का स्कोर 31 रन हो गया है. गिल 3 चौकों की मदद से 18 रन बना चुके हैं. दूसरी ओर अभिषेक ने 11 गेंदों में 12 रन बनाए हैं.
Ind vs Aus Live Score: 0 पर छूटा अभिषेक का कैच
चौथे T20 में भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करने उतरी है. अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर हैं. भारतीय पारी की दूसरी ही गेंद पर अभिषेक शर्मा का कैच छूटा है. तब वो जीरो पर खेल रहे थे. भारत ने पहले ओवर में 3 रन बनाए.
Ind vs Aus Live Score: भारत-ऑस्ट्रेलिया की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, जितेश शर्मा, शिवम दुबे, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया- मैथ्यू शॉर्ट, मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, जॉश फिलिप्स, मार्कस स्टोइनिस, ग्लेन मैक्सवेल, जेवियर बार्टलेट, बेन ड्वार्शुइस, नाथन एलिस, एडम जंपा
Ind vs Aus Live Score: भारत की पहले बल्लेबाजी
ऑस्ट्रेलिया ने टॉस जीतकर पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. इसका मतलब है कि भारतीय टीम पहले बल्लेबाजी करेगी.
Ind vs Aus Live Score: थोड़ी देर में होगा टॉस
गोल्ड कोस्ट के करारा में चौथे T20 का टॉस अबसे थोड़ी देर में होगा. टॉस के बाद भारत और ऑस्ट्रेलिया की टीमें अपनी-अपनी प्लेइंग 11 का ऐलान करेंगी.
India vs Australia Live Score: स्टेडियम पहुंचे खिलाड़ी
भारत और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ चौथे T20 के लिए स्टेडियम पहुंच चुके हैं. खिलाड़ियों ने स्टेडियम में प्रैक्टिस शुरू कर दी है. इस बीच ऑस्ट्रेलियाई कप्तान मिचेल मार्श ने पिच का मुआयना किया.
India vs Australia Live Score: पहली बार इस मैदान पर भारत-ऑस्ट्रेलिया आमने-सामने
चौथा T20 जिस मैदान पर खेला जाने वाले है, उस पर टीम इंडिया का ये पहला T20 मुकाबला होगा. ऑस्ट्रेलिया का भी ये इस मैदान पर तीसरा T20 होगा. इससे पहले एक T20 उसने साउथ अफ्रीका और दूसरा वेस्टइंडीज के खिलाफ खेला था. उसे साउथ अफ्रीका के खिलाफ हार मिली. जबकि वेस्टइंडीज के खिलाफ जीत मिली थी.
India vs Australia Live Score, 4th T20I Todays Match Commentary and Latest Updates in Hindi: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच 5 T20 मैचों की सीरीज का चौथा मैच गोल्ड कोस्ट में है. ये मुकाबला दोनों टीमों के लिए अहम है. क्योंकि इसे जीतने वाली टीम के सिर से हार का डर खत्म हो जाएगा. और सीरीज में उसकी स्थिति 2-1 की बढ़त के साथ मजबूत हो जाएगी.
भारत-ऑस्ट्रेलिया के लिए चौथा T20 अहम
दोनों टीमों के बीच पहला T20 बारिश की भेंट चढ़ गया था. उसके बाद मेलबर्न में खेला दूसरा T20 मुकाबला ऑस्ट्रेलिया ने जीता था और सीरीज में 1-0 की बढ़त बनाई थी. लेकिन, भारतीय टीम ने होबार्ट में खेले तीसरे T20 में जीत दर्ज करते हुए सीरीज को 1-1 की बराबरी पर ला खड़ा किया. अब चौथा T20 सामने है, जिसमें जीतने वाली टीम सीरीज में फ्रंटफुट पर आ जाएगी.
प्लेइंग इलेवन में हो सकते हैं बदलाव
चौथे T20 के लिए ऑस्ट्रेलिया की टीम बदली-बदली होगी. ऐसा उसके कई खिलाड़ियों के एशेज की तैयारियों में जुट जाने के चलते होगा. ग्लेन मैक्सवेल भी इस मुकाबले में खेलते दिख सकते हैं. वहीं बात अगर टीम इंडिया की करें तो एक-दो बदलाव उसमें भी हो सकते है.
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच चौथे T20 पर मौसम का खतरा नहीं दिख रहा है. मैच के दौरान आसमान साफ रहने की उम्मीद हैै. इसका मतलब है कि दर्शकों को पूरा और एक बेहतरीन मुकाबला देखने को मिल सकता है.



