Vedant Samachar

वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर नौवें स्थान पर पहुंचा भारत

Vedant Samachar
2 Min Read

नई दिल्ली ,06नवंबर: संयुक्त राष्ट्र के खाद्य एवं कृषि संगठन (एफएओ) की एक नई रिपोर्ट के अनुसार भारत कुल वन क्षेत्र के मामले में विश्व स्तर पर 9वें स्थान पर पहुंच गया है और वार्षकि वन क्षेत्र वृद्धि में अपना तीसरा स्थान भी बरकरार रखा है। पर्यावरण मंत्रलय ने कहा कि यह प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत के बड़े पैमाने पर वनरोपण और आम लोगों की अगुवाई में हुए वन संरक्षण प्रयासों की सफलता को दर्शाता है। केंद्रीय पर्यावरण मंत्री भूपेन्द्र यादव ने कहा कि भारत का 10वें स्थान से नौवें स्थान पर पहुंचना सतत वन प्रबंधन और पारिस्थितिक संरक्षण के मामले में एक बड़ी उपलब्धि है।

मंत्री ने कहा कि विशेष रूप से एक पेड़ मां के नाम पहल के तहत वृक्षारोपण अभियानों में बढ़ती जन भागीदारी और बड़े पैमाने पर राज्य सरकारों के अभियानों ने इस प्रगति में योगदान दिया है। एफएओ की रिपोर्ट में कहा गया है कि दुनिया का कुल वन क्षेत्र 4.14 अरब हैक्टेयर है, जो पृथ्वी की 32 प्रतिशत भूमि पर है। रिपोर्ट के अनुसार आधे से अधिक वन क्षेत्र (54 प्रतिशत) सिर्फ 5 देशों – रूस, ब्राजील, कनाडा, अमरीका और चीन में है। ऑस्ट्रेलिया, कांगो लोकतांत्रिक गणराज्य और इंडोनेशिया के बाद भारत दुनिया के शीर्ष 10 वन समृद्ध देशों में शामिल है।

Share This Article