Vedant Samachar

वकील ने अपनी ही क्लाइंट से किया दुष्कर्म, तलाक केस को लेकर महिला से बढ़ाई थी नजदीकियां…

Vedant Samachar
1 Min Read

बिलासपुर,05नवंबर (वेदांत समाचार): छत्तीसगढ़ की न्यायधानी बिलासपुर में न्याय दिलाने वाले सख्श ने अपने ही क्लाइंट को अपनी हवस का शिकार बना डाला। जी हां, बिलासपुर में एक वकील ने अपने क्लाइंट से दुष्कर्म की वारदात को अंजाम दिया। बताया जा रहा है वकील ने शादी का झांसा देकर महिला से दुष्कर्म किया।

दोनों में तलाक केस के दौरान दोस्ती हुई थी। महिला के कोर्ट आने-जाने के दौरान वकील ने नजदीकियां बढ़ाई थी। इसके बाद उसने महिला से शादी का वादा करके दुष्कर्म किया। वहीं जब महिला ने शादी के लिए दबाव बनाया तो वकील ने महिला के साथ गाली-गलौज और मारपीट की। पीड़िता की रिपोर्ट पर आरोपी गिरफ्तार कर लिया गया है। आरोपी पवन अवस्थी को सरकंडा पुलिस ने गिरफ्तार किया है।

Share This Article