Vedant Samachar

भू विस्थापितों के हक को बेचा जा रहा है आऊट सोर्सिंग कंपनियों द्वारा SECL मौन,3 नवंबर को कुसमुंडा कार्यलय के सामने विरोध की तैयारी…

Vedant Samachar
2 Min Read

कोरबा। SECL में जमीन अधिग्रहण के बाद हर गांव के भू विस्थापित रोजगार के लिए भटक रहे हैं और दूसरे जिले और प्रदेश से आऊट सोर्सिंग कार्यों में भर्ती जारी है जिले से तालुक रखने वाले उद्योग मंत्री ने भी स्थानीय ग्रामीणों को रोजगार में रखने की बात कही थी उसके बाद भी बड़े पैमाने पर आऊट सोर्सिंग कंपनियों द्वारा मनमानी किया जा रहा है जिसका विरोध करने का निर्णय छत्तीसगढ़ किसान सभा और भू विस्थापित रोजगार एकता संघ ने लिया है और कल 3 नवंबर को कुसमुंडा महाप्रबंधक के सामने विरोध कर जवाब मांगेंगे।
छत्तीसगढ़ किसान सभा के प्रदेश संयुक्त सचिव प्रशांत झा ने कहा की एस ई सी एल में जमीन अधिग्रहण के बाद हजारों भू विस्थापित रोजगार के लिए भटक रहे हैं और प्रबंधन आऊट सोर्सिंग कंपनियों के साथ सांठ गांठ कर रोजगार को बेचने का काम कर रही है जिसका विरोध हमारे द्वारा किया जाएगा कुसमुंडा और गेवरा में होने वाले कार्यों में प्रभावितों को प्राथमिकता नहीं दिया जा रहा है जिसका विरोध की शुरवात कल कुसमुंडा में किया जाएगा उसके बाद गेवरा में भी विरोध की तैयारी है।

भू विस्थापित रोजगार एकता संघ के रेशम यादव और दामोदर श्याम ने कहा की जिनकी जमीन गई है उन्हें ना तो स्थाई रोजगार मिल रहा है ना ही उनके परिवार को आऊट सोर्सिंग में काम सभी के हक को बेचा जा रहा है इस सभी का हिसाब मांगने के लिए कल जी एम कुसमुंडा से जवाब मांगने के लिए जायेंगे ।

Share This Article