रायपुर,01 नवंबर (वेदांत समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज रायपुर के एक दिवसीय दौरे पर हैं। माना एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद वे सत्य साईं संजीवनी चाइल्ड हार्ट हॉस्पिटल पहुंचे. यहां वे “दिल की बात” कार्यक्रम में शिरकत करेंगे।
इस दौरान हृदय रोग का सफल ऑपरेशन करा चुके करीब 2500 बच्चों के साथ संवाद करेंगे।




