Vedant Samachar

PM मोदी ने ब्रम्हकुमारी के शांति शिखर भवन का किया लोकार्पण, देखें लाइव…

Vedant samachar
2 Min Read

रायपुर, 01 नवम्बर (वेदांत समाचार)। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी आज छत्तीसगढ़ राज्य स्थापना दिवस के अवसर पर राजधानी रायपुर पहुंचे हैं. अपने एक दिवसीय रायपुर दौरे के बीच उन्होंने नवा रायपुर के सेक्टर-20 में ‘ब्रह्माकुमारी संस्थान’ के नवनिर्मित शांति शिखर रिट्रीट सेंटर ‘एकेडमी फॉर ए पीसफुल वर्ल्ड’ का लोकार्पण किया. इस अवसर पर विशिष्ट अतिथि के रूप में राज्यपाल रमेन डेका मौजूद रहे. वहीं संस्थान की ओर से अतिरिक्त मुख्य प्रशासिका राजयोगिनी जयंती, अतिरिक्त महासचिव डॉ. राजयोगी बीके मृत्युंजय, रायपुर की संचालिका बीके सविता मौजूद रहे.

बता दें, प्रधानमंत्री आज एक दिवसीय रायपुर दौरे पर हैं. इस दौरान वे आज राज्य स्थापना दिवस (Rajyotsav 2025) पर आयोजित विभिन्न महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शिरकत करेंगे. पीएम छत्तीसगढ़ विधानसभा के नए भवन का उद्घाटन (Chhattisgarh Assembly inauguration) करेंगे. इसके अलावा प्रधानमंत्री सड़क, उद्योग, स्वास्थ्य सेवा और ऊर्जा जैसे प्रमुख क्षेत्रों को कवर करते हुए 14,260 करोड़ रुपये से अधिक की विकासात्मक और परिवर्तनकारी परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास करेंगे

.

सात साल में बनकर तैयार हुआ शांति शिखर 

संस्था की तत्कालीन क्षेत्रीय निदेशिका राजयोगिनी बीके कमला के मार्गदर्शन में 15 जनवरी 2018 को शांति शिखर की नींव रखी गई थी. वर्ष 2022 में उनके देवलोकगमन से पहले लगभग 80 प्रतिशत काम हो गया था. जमीन ठोस नहीं होने की वजह से काफी गहराई तक मिट्टी निकाल कर स्लैब ढाला गया. इसी पर भवन के सारे कॉलम खड़े किए गए. जोधपुर के कारीगरों ने सात साल में राजस्थानी शैली के इस भवन को तैयार किया है. इसके लिए 150 से अधिक ट्रकों में जोधपुर से पिंक स्टोन मंगाए गए. इंदौर जोन के पूर्व निदेशक राजयोगी ओम प्रकाश भाई का संकल्प था कि रायपुर में ब्रह्माकुमारीज़ का सबसे अनोखा रिट्रीट सेंटर बनाया जाए, जिसे शांति शिखर के रूप में आकार दिया गया. 

Share This Article