नई दिल्ली,31अक्टूबर : भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच मेलबर्न में दूसरा T20 खेला जा रहा है. इस मुकाबले का टॉस हो चुका है. ऑस्ट्रेलिया ने एक बार फिर से टॉस जीता है और पहले गेंदबाजी का फैसला किया है. टॉस के बाद दोनों टीमों ने अपनी -अपनी प्लेइंग इलेवन का ऐलान कर दिया है. भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन को लेकर बड़ा फैसला लिया है. वहीं ऑस्ट्रेलियाई टीम में एक बदलाव देखने को मिला है.
ऑस्ट्रेलिया में एक बदलाव, भारत में नहीं
ऑस्ट्रेलिया के कप्तान मिचेल मार्श ने टॉस जीतने के बाद प्लेइंग इलेवन पर बात करते हुए बताया कि मैथ्यू शॉर्ट की टीम में वापसी हुई है. वो जॉश फिलिप की जगह लेंगे. वहीं भारतीय कप्तान सूर्यकुमार यादव ने प्लेइंग इलेवन में बदलाव नहीं करने का फैसला किया. उन्होंने उसी टीम पर भरोसा किया है, जो कैनबरा में पहले T20 के लिए चुनी गई थी.
ऐसी है दोनों टीमों की प्लेइंग 11
भारत- अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन, शिवम दुबे, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, हर्षित राणा, वरुण चक्रवर्ती, जसप्रीत बुमराह
ऑस्ट्रेलिया- ट्रेविस हेड, मिचेल मार्श (कप्तान), जॉश इंग्लिस, टिम डेविड, मिचेल ओवन, मार्कस स्टोइनिस, मैथ्यू शॉर्ट, जेवियर बार्टलेट, नाथन एलिस, मैट कुन्हेमन, जॉश हेजलवुड
मेलबर्न में भारत का T20 रिकॉर्ड
भारतीय टीम का मेलबर्न में ये 7वां T20 होगा. इससे पहले यहां खेले 6 T20 में से 4 उसने जीते हैं. टीम इंडिया उसी शानदार रिकॉर्ड को मेलबर्न में और बेहतर करना चाहेगी. अगर वो ऐसा करती है तो 5 T20 की सीरीज में 1-0 से बढ़त बन जाएगी.
इससे पहले मेलबर्न में मुकाबला शुरू होने से पहले दोनों टीमों के खिलाड़ी हाथों में काली पट्टी बांधकर मैदान पर उतरे. इतना ही नहीं मैच से पहले एक मिनट का मौन भी रखा गया. मेलबर्न T20 में ऐसा 17 साल के क्रिकेटर बेन ऑस्टिन की मौत की याद में किया गया. बेन ऑस्टिन को बॉलिंग मशीन के साथ नेट प्रैक्टिस करते हुए चोट लग गई थी, जिसके बाद उनकी मौत हो गई.



