कोरबा, 30 अक्टूबर 2025। छत्तीसगढ़ पंचायतराज अधिनियम 1993 की धारा 44 के अधीन जिला पंचायत कोरबा की सामान्य सभा की बैठक आज 30 अक्टूबर 2025 को कुछ ही देर में आयोजित होगी। बैठक डॉ पवन कुमार सिंह जिला पंचायत अध्यक्ष की अध्यक्षता में दोपहर 12:00 बजे से जिला पंचायत सभा कक्ष में आहूत की गई है।
बैठक मे लोक निर्माण विभाग, वन विभाग,कोरबा/कटघोरा के विभागीय कार्यों के साथ ही केम्पा मद से कराए गए निर्माण कार्यों की समीक्षा,शिक्षा विभाग एवं आबकारी विभाग की समीक्षा की जाएगी। जिला पंचायत अध्यक्ष की अनुमति से अन्य विषयों को बैठक में शामिल किया जा सकेगा। सीईओ जिला पंचायत दिनेश कुमार नाग ने संबंधित सर्व अधिकारियों को बैठक में नियत समय पर उपस्थित होने हेतु निर्देशित किया है।



