Vedant Samachar

कौन है लखनऊ की वर्तिका सिंह? जो ‘हक’ में बनी इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी…

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : हक का ट्रेलर रिलीज होने के बाद अब बॉलीवुड में एक नया नाम तेजी से सुर्खियां बटोर रहा है. ये नाम है लखनऊ की खूबसूरत एक्ट्रेस वर्तिका सिंह का. वर्तिका बॉलीवुड एक्टर इमरान हाशमी की और यामी गौतम की फिल्म ‘हक’ में इमरान की दूसरी पत्नी की भूमिका में नजर आने वाली हैं. हाल ही में हुए इस फिल्म के ट्रेलर लॉन्च इवेंट में शामिल होने के बाद अब हर कोई जानना चाहता है कि अपनी डेब्यू फिल्म में इमरान हाशमी के साथ रोमांस करने वाली वर्तिका सिंह आखिर हैं कौन?

वर्तिका सिंह का जन्म उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में हुआ है. वो मॉडलिंग की दुनिया में एक जाना-पहचाना नाम हैं और उन्होंने कई बड़े फैशन प्लेटफॉर्म्स के लिए रैंप वाक भी किया है. बॉलीवुड में आने से पहले, वर्तिका ने एक प्रोफेशनल मॉडल के तौर पर अपनी पहचान बनाई.

मिस ग्रैंड इंटरनेशनल रह चुकी हैं वर्तिका
वर्तिका सिंह ने अपनी ख़ूबसूरती और टैलेंट के दम पर साल 2015 में ‘मिस ग्रैंड इंटरनेशनल’ पेजेंट में भी भारत का प्रतिनिधित्व किया था और टॉप 20 में जगह बनाई थी. इसके अलावा, वो ‘मिस दीवा 2014’ में भी फाइनलिस्ट रहीं थीं. मॉडलिंग में अपना जलवा बिखेर चुकीं वर्तिका को हमेशा से एक्टर बनना था.

इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी के किरदार में आएंगी नजर
वर्तिका सिंह सुपर्ण वर्मा के निर्देशन में बनीं एक सामाजिक और गंभीर विषय से प्रेरित फिल्म से एक्टिंग की दुनिया में अपना डेब्यू कर रही हैं. ‘हक’ में वर्तिका इमरान हाशमी की दूसरी पत्नी का किरदार निभा रही हैं, तो यामी गौतम इस फिल्म में उनकी पहली पत्नी बनी हैं. ये फिल्म मशहूर शाह बानो केस से प्रेरित है.

यामी और इमरान ने की मदद
‘हक’ के ट्रेलर लॉन्च इवेंट पर वर्तिका ने बताया कि वो हमेशा से ऐसी फिल्म से अपना डेब्यू करना चाहती थीं, जो सामने वाले को सोचने पर मजबूर करे और इमरान हाशमी-यामी गौतम जैसे कलाकारों के साथ काम करने से उनके सफर की शुरुआत आसान रही है. इस दौरान उन्होंने ये भी बताया कि पूरी फिल्म में जरूरत पड़ने पर यामी गौतम ने उनकी हौसलाअफजाई करते हुए उन्हें सही मार्गदर्शन किया.

Share This Article