Vedant Samachar

T20I में विजय रथ पर सवार टीम इंडिया अब करेगी ऑस्ट्रेलिया का शिकार, कब, कहां और कैसे देखें ये मुकाबला?

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,28अक्टूबर : 3 वनडे मैचों की सीरीज में करारी हार मिलने के बाद अब टीम इंडिया T20I सीरीज में इस हार का बदला लेने के लिए उतरेगी. 5 T20I मैचों की सीरीज का पहला मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा. इस सीरीज में सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इंडिया अपना विजय अभियान जारी रखने के लिए उतरेगी. इस दौरान उसे मेजबान ऑस्ट्रेलिया से कड़ी टक्कर मिल सकती है.

वनडे सीरीज में मिला हार का बदला लेने उतरेगा भारत
ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज में टीम इंडिया को 2-1 से हार का सामना करना पड़ा. अब सूर्यकुमार यादव की अगुवाई में टीम इसी हार का बदला लेने के लिए उतरेंगी. एशिया कप 2025 का खिताब जीतने वाली ये टीम अब ऑस्ट्रेलिया का शिकार करने को बेताब है. टीम इंडिया सलामी बल्लेबाज अभिषेक शर्मा से अच्छे प्रदर्शन की उम्मीद कर रही होगी. तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह भी इस सीरीज में खेलते हुए दिखाई देंगे. दूसरी ओर से वनडे सीरीज जीतने के बाद कप्तान मिचेल मार्श अब T20I सीरीज में भी टीम इंडिया को हराने के इरादे से उतरेंगे.

IND vs AUS : कब-कहां देखें Live Streaming?
भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20I मैच किस दिन खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20I मैच बुधवार, 29 अक्टूबर को खेला जाएगा.

भारत-ऑस्ट्रेलिया का ये मैच कितने बजे शुरू होगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेला जाने वाला पहला T20I मैच भारतीय समयानुसार दोपहर 1.45 बजे से शुरू होगा. इस मैच का टॉस आधे घंटे पहले यानि दोपहर 1:15 बजे होगा.

ऑस्ट्रेलिया के किस मैदान पर टीम इंडिया और ऑस्ट्रेलिया का ये मुकाबला खेला जाएगा?

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच ये मुकाबला कैनबरा के मनुका ओवल क्रिकेट ग्राउंड में खेला जाएगा.

भारत-ऑस्ट्रेलिया के बीच पहला T20I मैच का प्रसारण किस टीवी चैनल पर होगा?

स्टार स्पोर्ट्स के पास इस T20I सीरीज के प्रसारण का अधिकार है. स्टार स्पोर्ट्स के कई चैनलों पर पहले T20I मैच का लाइव टेलीकास्ट किया जाएगा.

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच होने वाले इस मुकाबले की Online Streaming किस प्लेटफॉर्म पर होगी?

बुधवार, 29 अक्टूबर को होने वाले इस मैच की ऑनलाइन स्ट्रीमिंग JIOHotstar की एप या वेबसाइट पर देख सकते हैं.

Share This Article