Vedant Samachar

फिल्मों को कहा NO, दोस्तों ने उड़ाया मजाक… अमिताभ बच्चन की नातिन नव्या नवेली ने मचाई धूम, 40 हजार करोड़ के एम्पायर में मारी एंट्री

Vedant Samachar
3 Min Read

मुंबई : बच्चन परिवार का हिंदी सिनेमा में काफी योगदान रहा है. बॉलीवुड के शहंशाह 83 की उम्र में भी लगातार डिमांड में हैं. वहीं जया बच्चन भी कई बड़ी फिल्मों का हिस्सा रह चुकी हैं. अब उनके बेटा-बहू ऐश्वर्या राय और अभिषेक बच्चन भी लगातार फिल्में कर रहे हैं. हाल ही में अमिताभ बच्चन के नाती और श्वेता बच्चन के बेटे अगस्त्य नंदा ने बॉलीवुड फिल्मों में एंट्री मारी. ऐसे में उनकी बेटी नव्या नवेली से भी कुछ वैसी ही उम्मीद थी कि फिल्मों में दिखेंगी. सुहाना-अनन्या की दोस्त नव्या ने फिल्मों से किनारा करते हुए अपनी अलग राह चुनी है. साथ ही बिजनेसमैन पिता निखिल नंदा के नक्शे कदम पर चल रही हैं. अब उनकी 40 हजार करोड़ के एम्पायर में एंट्री हो चुकी है. पर क्यों और कैसे उन्होंने इस फील्ड को खुद के लिए चुना. साथ ही फिल्मों से क्यों किनारा किया? बता दिया है.

नव्या नवेली नंदा 27 साल की हैं. जो अब किसी भी पहचान की मोहताज नहीं है. बच्चन परिवार से हटकर उन्होंने एक अलग राह चुनी है. रिपोर्ट के मुताबिक, नव्या नवेली नंदा पेटरनल फैमिली बिजनेस में स्टेकहोल्डर हैं. एस्कॉर्ट्स कुबोटा में उनकी 0.02% हिस्सेदारी है, जिसकी वैल्यू 7 करोड़ रुपये है. वहीं, कंपनी की वैल्यू ही लगभग 40,000 करोड़ रुपये है. जिसमें एक तरह से वो एंट्री कर चुकी हैं. पर जहां परिवार में ज्यादातर लोग फिल्म बैकग्राउंड से थे, तो उन्होंने खुद के लिए यह फील्ड कैसे चुना?

नव्या नवेली ने क्यों कहा फिल्मों को NO?
हाल ही में नव्या नवेली नंदा ने बताया कि क्यों उन्होंने फिल्म इंडस्ट्री ज्वाइन नहीं की. वो बताती हैं कि मैंने खुद को सिर्फ एक प्रोफेशन तक सीमित नहीं रखा. मैं एक एंटरप्रोयनोर हूं, और सिर्फ यही करूंगी. उनके मुताबिक, उन्हें नया काम सीखना बहुत पसंद है. जब वो अलग-अलग काम करती हैं, जैसे ट्रैक्टर असेंबल करना या पेरिस में लोरियल के लिए रैंप वॉक करना. तो काफी कुछ सीखने को मिलता है. वो सिर्फ एक कैटेगरी में बंधकर नहीं रहना चाहतीं. इस दौरान उन्होंने बचपन के दिनों को याद करते हुए बहुत कुछ बताया.

नव्या नवेली ने बताया कि, उनके पिता, बुआ, दादा, दादी ट्रैक्टरों के बारे में बात करते थे. वो अपनी मेहनत से इस विरासत को आगे ले जाना चाहती हैं. मैंने कॉरपोरेट ऑफिस में एंट्री लेने से पहले 3-3.5 साल तक ट्रेनिंग ली है. वो कहती हैं कि- मुझे लगता है कि किसी को भी शुरुआत से ही शुरुआत करनी चाहिए. अभी भी अपना रास्ता बना रही हूं, मुझे लंबा रास्ता तय करना है.यह सिर्फ मैं नहीं, बल्कि इतने सारे लोगों का काम, कोशिश है, जिन्होंने मेरे परदादा के विजन को आगे बढ़ाया है.

Share This Article