Vedant Samachar

निगम की सामान्य सभा के एजेंडों और प्रश्नकाल की तैयारी करने के निर्देश

Vedant Samachar
2 Min Read

रायपुर,26अक्टूबर (वेदांत समाचार) । आगामी 29 अक्टूबर को नगर निगम रायपुर की सामान्य सभा आयोजित की जा रही है। सामान्य सभा में रखे जाने वाले एजेंडों और प्रश्नकाल के दौरान पूछे गए प्रश्नों का समुचित उत्तर दिए जाने की तैयारी करने का निर्देश महापौर मीनल चौबे ने दिया है। सामान्य सभा की तैयारी से पूर्व बैठक का आयोजन किया गया। इसमें एमआईसी सदस्य शामिल हुए।

महापौर निवास कार्यालय में एमआईसी सदस्य सरिता आकाश दुबे, सुमन अशोक पाण्डेय, गायत्री सुनील चंद्राकर, डॉ. अनामिका सिंह, मनोज वर्मा, अवतार भारती बागल, दीपक जायसवाल, संतोष सीमा साहू, अमर गिदवानी, नंदकिशोर साहू, भोलाराम साहू, खेम कुमार सेन शामिल हुए।

ये भी पढ़ें : जुआरियों के अड्डे पर पुलिस की दबिश, 8 जुआरी गिरफ्तार, 20 लाख का सामान जब्त…

महापौर मीनल चौबे ने एमआईसी सदस्यों एव नगर निगम के सम्बंधित अधिकारियों को सामान्य सभा की बैठक में चर्चा और विचार – विमर्श हेतु निर्धारित सभी एजेंडों और एक घण्टे के प्रश्नकाल की कार्यवाही हेतु पुख्ता प्रशासनिक तैयारियां तत्काल पूर्ण करवाने के निर्देश दिए। महापौर ने नगर विकास से सम्बंधित सभी एजेंड़ों पर नगर हित में खुलकर सकारात्मक चर्चा कर अपने विचार रखने का सुझाव दिया है, ताकि रायपुर शहर को स्वच्छ, सुन्दर, सुव्यवस्थित स्मार्ट सिटी के रूप में विकसित करने का प्रयास तेज हो।

Share This Article