Vedant Samachar

NZ vs ENG: 7 महीने बाद टीम में की वापसी, आते ही हुआ ये ‘हादसा’, टूट गया 9 साल से चला आ रहा सिलसिला

Vedant Samachar
3 Min Read

नई दिल्ली,26अक्टूबर : न्यूजीलैंड और इंग्लैंड के बीच तीन मैचों की वनडे सीरीज का आगाज बे ओवल मैदान पर हुआ. इस सीरीज के पहले मुकाबले के साथ ही न्यूजीलैंड के पूर्व कप्तान और स्टार बल्लेबाज केन विलियमसन ने इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की. मार्च 2025 में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद यह पहला मौका था, जब विलियमसन अपनी नेशनल टीम के लिए मैदान पर उतरे. हालांकि, उनकी यह वापसी उम्मीदों के मुताबिक नहीं रही और इस मैच में उनके बल्ले से रन निकलने के बजाय एक बड़ा रिकॉर्ड टूट गया.

विलियमसन के साथ 9 साल बाद हुआ ऐसा
दरअसल, इस मैच में न्यूजीलैंड की टीम को जीत के लिए 224 रनों का टारगेट मिला. इ दौरान सभी की निगाहें विलियमसन पर टिकी थीं, जिनसे एक बड़ी पारी की उम्मीद थी. लेकिन इंग्लैंड के तेज गेंदबाज ब्रायडन कार्स ने पहली ही गेंद पर विलियमसन को पवेलियन की राह दिखा दी. विलियमसन बिना खाता खोले विकेटकीपर जोस बटलर के हाथों कैच आउट हो गए. यह उनके वनडे करियर में एक अनचाहा पल था, क्योंकि लगभग 9 साल बाद वह वनडे क्रिकेट में 0 पर आउट हुए.

ये भी पढ़ें : आयुष्मान खुराना के आगे पस्त पड़े ऋषभ शेट्टी, ड्यूड की भी हवा निकली, 5 दिन में ही पार कर दिए 100 करोड़

विलियमसन का यह डक न केवल उनके लिए निराशाजनक था, बल्कि इसने उनके एक ऐतिहासिक सिलसिले को भी तोड़ दिया. दरअसल, पिछले नौ सालों में विलियमसन ने लगातार 80 वनडे पारियों में कम से कम एक रन जरूर बनाया था. लेकिन बे ओवल में खेले गए इस मैच ने उनके इस रिकॉर्ड को ध्वस्त कर दिया. इससे पहले विराट कोहली के साथ भी कुछ ऐसा ही देखने को मिला था. उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ वनडे सीरीज के दौरान 7 महीनों के बाद इंटरनेशनल क्रिकेट में वापसी की थी. तब वह भी पहले मुकाबले में 8 गेंदों पर बिना खाता खोले आउट हो गए थे.

मेडिकल प्रॉब्लम के चलते वापसी में हुई देरी
बता दें, विलियमसन मार्च में चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के बाद से ही टीम से बाहर थे, वह एक हल्की मेडिकल परेशानी के चलते हाल ही में टी20 सीरीज से भी चूके थे. इसके अलावा, केन विलियमसन ने न्यूजीलैंड क्रिकेट के साथ कैजुअल कॉन्ट्रैक्ट किया है, जिसका मतलब है कि वह सेंट्रल कॉन्ट्रैक्ट वाले खिलाड़ियों की तुलना में विदेशी टी20 लीग और बाकी क्रिकेट में खेलने के लिए ज्यादा स्वतंत्र हैं. ये भी एक वजह है कि वह लंबे समय के साथ इंटरनेशनल क्रिकेट में लौटे हैं.

Share This Article