Vedant Samachar

पश्चिमी दिल्ली में पुलिस मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल

Vedant Samachar
1 Min Read

नई दिल्ली,25अक्टूबर । पश्चिमी दिल्ली के नांगलोई इलाके में शनिवार तड़के पुलिस के साथ मुठभेड़ में तीन व्यक्ति घायल हो गए। यह जानकारी अधिकारियों ने दी। अधिकारियों ने बताया कितीनों दो दिन पहले पुलिस के एक दल के साथ हुई एक अन्य मुठभेड़ के बाद फरार हो गए थे।

पुलिस के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया, ‘‘एक गुप्त सूचना के आधार पर पुलिस दल ने उन्हें नांगलोई इलाके में रोका। जब उन्हें आत्मसमर्पण करने के लिए कहा गया, तो उन्होंने पुलिस दल पर गोली चला दी, जिसके जवाब में पुलिस ने भी गोलीबारी की।’’

ये भी पढ़ें : भिलाई में स्पा सेंटर की आड़ में चल रहा था सेक्स रैकेट, पुलिस की बड़ी कार्रवाई — 5 लड़कियां और 4 ग्राहक सहित 9 हिरासत में…

अधिकारी ने बताया कि गोलीबारी के दौरान तीनों घायल हो गए और उन्हें इलाज के लिए एक अस्पताल ले जाया गया। पुलिस ने बताया कि उनकी पहचान की जा रही है और आगे की जांच जारी है।

Share This Article