बस्तर,25अक्टूबर (वेदांत समाचार) । छत्तीसगढ़ के बस्तर जिले में 69 साल के एक बुजुर्ग ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी है। बिरिंगपाल गांव के गौठान में फंदे से लटकता हुआ उसका शव मिला है। बताया जा रहा है कि सुसाइड से पहले उसने अपने भतीजे को कॉल किया और मरने जा रहा हूं बताया था। मामला परपा थाना क्षेत्र का है।
जानकारी के मुताबिक, बुजुर्ग टीआर ठाकुर बिरिंगपाल गांव का रहने वाला था। स्वास्थ्य विभाग में सुपरवाइजर के पद पर था। कुछ समय पहले ही यह रिटायर्ड हुआ था। वहीं शनिवार (25 अक्टूबर) की सुबह गांव के गौठान में फंदे से लटकती हुई इसकी लाश मिली है। सुसाइड का कारण अज्ञात है। पुलिस को पारिवारिक विवाद की आशंका है।
भतीजे को किया कॉल
पुलिस के मुताबिक, सुसाइड से पहले टीआर ठाकुर ने अपने भतीजे को कॉल किया था। उसे सुसाइड करने जा रहा हूं कहा था। साथ ही जगह बताई और लाश लेने आ जाना कहा था।
वहीं जब इसकी जानकारी मिली तो परपा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव उतारा। शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल भिजवाया गया।
अब पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। पुलिस हर एक एंगल से जांच कर रही है।



