मुंबई :आयुष्मान खुराना, रश्मिका मंदाना और नवाजुद्दीन सिद्दीकी स्टारर फिल्म ‘थामा’ ने रिलीज के पहले ही दिन मेकर्स और दर्शकों को शानदार कमाई के जरिए खुश कर दिया था. लेकिन गुजरते दिनों के साथ अब फिल्म की कमाई में भारी गिरावट देखने को मिल रही है. मैडॉक हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की अब तक की सभी पिछली फिल्म हिट और सुपरहिट रही हैं. लेकिन ‘थामा’ की चौथे दिन की कमाई देखते हुए लगता है कि इसका हिट की लिस्ट में शामिल होना मुश्किल है.
21 अक्टूबर को सिनेमाघरों में दस्तक देने वाली फिल्म ‘थामा’ ने दर्शकों को बेताल की नई दुनिया से परिचित कराया, जिस पर मैडॉक का कब्ज़ा ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ के बाद से है. लेकिन ‘स्त्री’ और ‘भेड़िया’ के मुकाबले ‘थामा’ की कमाई की स्पीड बेहद स्लो है. वहीं चौथे दिन की कमाई देखते हुए ये कहना गलत नहीं होगा कि इस फिल्म का डाउनफॉल शुरू हो गया है.
ये भी पढ़ें : 20 वर्षीय युवक ने की आत्महत्या, फंदे पर झूलते देख परिजनों के उड़े होश…
चौथे दिन ‘थामा’ की कमाई में आई गिरावट
सैकनिल्क की ताजा रिपोर्ट के अनुसार रिलीज के चौथे दिन बॉक्स ऑफिस पर ‘थामा’ ने 9.55 करोड़ का कलेक्शन किया है. तीसरे दिन के मुकाबले फिल्म की कमाई और गिर गई है. पहले दिन फिल्म ने 24 करोड़ का कलेक्शन किया था, दूसरे दिन18.6 करोड़ कमाए थे, तीसरे दिन 13 करोड़ की कमाई की थी. इसी के साथ अब फिल्म का टोटल कलेक्शन 65.15 करोड़ पहुंच गया है.ये आंकड़े ‘थामा’ के भारत के हैं.
वहीं मेकर्स ने ‘थामा’ को बनाने के लिए 145 करोड़ का खर्चा किया है. ऐसे में फिल्म को अपने बजट तक पहुंचे के लिए कमाई की स्पीड तेज करनी होगी. अगर ऐसा नहीं होता है तो फिल्म अपने बजट को छू भी नहीं पाएगी. वहीं हॉरर कॉमेडी यूनिवर्स की ये पहली फिल्म होगी, जो अपना बजट तक नहीं निकाल पाएगी.
वीकेंड पर अच्छी कमाई की उम्मीद
हालांकि आने वाले दिनों में फिल्म कैसा प्रदर्शन करती है, यह तो देखना होगा, लेकिन ‘थामा’ का कॉन्सेप्ट बिल्कुल नया है. ‘थामा’ से 6 दिनों में दुनिया भर में 90 करोड़ का आंकड़ा छूने की उम्मीद की जा रही है. शनिवार और रविवार की छुट्टी का इस फिल्म को फायदा मिल सकता है.



