जांजगीर-चांपा,25अक्टूबर (वेदांत समाचार) । जिले के बसंतपुर गांव से एक दर्दनाक खबर सामने आई है… जहाँ 20 वर्षीय हीरा सिंह चौहान ने फांसी लगाकर अपनी जान दे दी। जानकारी के अनुसार, हीरा सिंह चौहान रात को परिवार के साथ खाना खाकर अपने कमरे में सोने गया था। जब सुबह परिजन उठे, तो देखा कि हीरा सिंह घर के पीछे बने कोठा में रस्सी के फंदे से झूल रहा था।
ये भी पढ़ें : भारत दुबई के माध्यम से वैश्विक समुदाय को खाद्यान्न की आपूर्ति करेगा : चंद्रबाबू नायडू
इस घटना से पूरे गांव में सनसनी फैल गई है। बताया जा रहा है कि हीरा सिंह की शादी को महज़ पाँच महीने ही हुए थे। अचानक इस तरह की घटना से परिवार के साथ-साथ गांववाले भी सदमे में हैं। फिलहाल पुलिस ने मौके पर पहुँचकर मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।



