जांजगीर चांम्पा ,25अक्टूबर (वेदांत समाचार) । आज 25 अक्टूबर को ड्राइवर महा संगठन ने महाबंद और चक्का जाम का ऐलान किया है।
पिछले कुछ महीनों से संगठन ने पूरे प्रदेश में इस आंदोलन को लेकर जागरूकता अभियान चलाया है।
संगठन के पदाधिकारी और सदस्य गांव-गांव जाकर ड्राइवरों को इस चक्का जाम में शामिल होने की अपील कर रहे हैं।
संगठन ने सरकार के सामने चार प्रमुख मांगें रखी हैं—
पहली, पूरे छत्तीसगढ़ में शराबबंदी लागू करने की,
दूसरी, ड्राइवर आयोग व सुरक्षा कानून बनाए जाने की,
तीसरी, ड्राइवर वेलफेयर बोर्ड के गठन की,और चौथी, 1 सितंबर को ‘ड्राइवर दिवस’ घोषित करने की।
ये भी पढ़ें : प्रदेश में फिर बरसेंगे बादल, अगले 4 दिनों तक ऐसा रहेगा मौसम का मिजाज
इन मांगों को लेकर नवागढ़ ब्लॉक में भी आंदोलन की तैयारियां तेज हैं।
ब्लॉक अध्यक्ष मनोज शर्मा, उपाध्यक्ष दिलीप साहू और सचिव राधे यादव के नेतृत्व में
शिवरीनारायण से राहौद मार्ग पर वाहनों पर पम्पलेट चिपकाए गए और संगठन की जानकारी दी गई।
साथ ही, चक्का जाम को सफल बनाने के लिए चंदा वसूली भी की गई।संगठन के पदाधिकारियों ने चेतावनी दी है किअगर सरकार 25 अक्टूबर से पहले उनकी मांगें नहीं मानती,
तो आंदोलन अनिश्चितकालीन चक्का जाम में बदल जाएगा।
उन्होंने कहा, उड़िसा सरकार ने ड्राइवर संगठन की मांगें मान ली हैं,
अब छत्तीसगढ़ सरकार को भी ऐसा ही कदम उठाना चाहिए।



