Vedant Samachar

प्रसूता की मौत से हड़कंप, परिजन बोले- जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाया…

Vedant Samachar
1 Min Read

दुर्ग,24अक्टूबर (वेदांत समाचार) : छत्तीसगढ़ के दुर्ग जिले से एक दुखद खबर सामने आई है, जहां जामुल स्थित सुविधा हॉस्पिटल में डाक्टर की लापरवाही के कारण एक प्रसूता की मौत हो गई। परिजनों का आरोप है कि ऑपरेशन के तीन दिन बाद खून की कमी होने पर जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ाने की वजह से महिला की जान चली गई।

जानकारी के अनुसार, मृतका का इलाज सुविधा हॉस्पिटल में चल रहा था और उसका ऑपरेशन सफलतापूर्वक संपन्न हुआ था। लेकिन तीन दिन बाद महिला की स्थिति बिगड़ गई। परिजनों ने आरोप लगाया कि अस्पताल प्रशासन ने खून की सही मात्रा का ध्यान नहीं रखा और जरूरत से ज्यादा ब्लड चढ़ा दिया, जिससे महिला की मौत हो गई। परिजनों का यह भी आरोप है कि मौत की सूचना उन्हें दिए बिना अस्पताल प्रशासन ने सीधे पुलिस को सूचित किया। इस बड़ी लापरवाही से आहत मृतका का परिवार जामुल थाने पहुंचा और डॉक्टर के खिलाफ कार्रवाई की मांग की।

मामले में पुलिस ने सीएमएचओ को पत्र भेजकर मेडिकल जांच टीम गठित करने की मांग की है। फिलहाल, मृतका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है।

Share This Article