Vedant Samachar

शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसम्बर को स्थानीय अवकाश

Vedant samachar
1 Min Read

जांजगीर-चांपा 22 अक्टूबर 2025 । कलेक्टर जन्मेजय महोबे द्वारा कैलेण्डर वर्ष 2025 के लिए समस्त शासकीय कार्यालयों के लिए पूर्व में जारी सार्वजनिक अवकाश आदेश में आंशिक संशोधन किया है।

संशोधित आदेशानुसार दीपावली का दूसरा दिन (गोवर्धन पूजा) को घोषित स्थानीय अवकाश को संशोधित करते हुए शहीद वीरनारायण सिंह बलिदान दिवस 10 दिसम्बर 2025 दिन बुधवार को स्थानीय अवकाश घोषित किया है। उपरोक्त स्थानीय अवकाश बैंको, कोषालय, उपकोषालय के लिए लागू नहीं होगा।

Share This Article